ककड़िया विद्यालय में निःशुल्क पुस्तक का वितरण किया गया ...!!

नूरसराय,17 अप्रैल 2023 : नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ककड़िया में निःशुल्क पुस्तक वितरण किया गया। इस निःशुल्क पुस्तक वितरण समारोह में मेयार पंचायत के मुखिया श्रीमती वीणा देवी एवं वार्ड पार्षद दिलीप पासवान ने अपनी भागीदारी दी। 
मौके पर मुखिया वीणा देवी ने कहा कि स्कूलों में पाठ पुस्तकों का निःशुल्क वितरण शिक्षा के अधिकार के तहत किया जा रहा है। कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं हो इसके लिए सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना लागू की गई है। इस विद्यालय में बच्चों के बीच निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया है। सभी पुस्तक शिक्षा विभाग के द्वारा दिए जा रहे हैं। प्रत्येक पुस्तक के बंडल पर वितरण किए जाने वाले पुस्तकों की सूची भी साथ में कर दी गई है, और अभिभावकों से पर्ची पर हस्ताक्षर कराकर वापस विद्यालय में जमा करना है ताकि कोई गड़बड़ी नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सभी 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराना जरूरी है। अब विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बहुत ही बेहतर हो रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत पिछले वर्ष विद्यालय में पोशाक और पुस्तक इत्यादि की राशि पहले बच्चों के खाता में भेज दिया जाता था। राशि मिलने के बाद भी बच्चे बिना किताब के विद्यालय आ जाते थे। इस लिए शिक्षा विभाग ने इस सत्र से निःशुल्क किताब उपलब्ध कराने की व्यवस्था में थोड़ा बदलाव किया है। इससे पहले किताबों का पैसा बच्चों या अभिभावकों के अकाउंट में भेजा जाता था। इन पैसों से बच्चों के लिए किताब खरीदना होता था। लेकिन इस बार व्यवस्था को थोड़ा परिवर्तित किया गया है। इस बार अभिभावकों या छात्रों के बैंक अकाउंट में पैसे नहीं भेजकर सीधे किताबें उपलब्ध करायी गई है। अब नयी पाठ्यपुस्तकें पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे हैं। उन्होंने कहा- शिक्षा का अधिकार कानून के तहत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को किताब खरीदने के लिए राशि दी जाती है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत पुस्तक मद में केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि देती है। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों लिए को 250 और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 400 रुपए की दर से किताब खरीदने के लिए राशि दी जाती थी।
मौके पर वार्ड पार्षद दिलीप पासवान ने कहा कि ककड़िया गांव के हजारों जनता के विकास की जिम्मेदारी हम सब लोगों के साथ-साथ आप शिक्षकों की बनती है। राज्य के सरकारी विद्यालयों से ही सबसे अधिक प्रतिभाएं निकल कर आती हैं। चाहे वह लोकसेवा आयोग हो, सिविल सर्विस हो या अन्य प्रतियोगिता हो। आज आप जैसे होनहार शिक्षक की जरूरत है जो समर्पण भाव से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। समाज में व्यक्ति चाहे मुखिया, वार्ड पार्षद हो अधिकारी या अन्य कोई भी हो। सभी का अपने शिक्षक के प्रति लगाव रहता है। उनकी जीवन में एक अहम भूमिका होती है। शिक्षक होने के नाते आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक के मिलने से छात्र का पूरा जीवन बदल जायेगा। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन किया जाय।  
इस दौरान शिक्षक सर्वश्री सुरेन्द्र कुमार, रणजीत कुमार, अरविंद कुमार शुक्ल, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, विश्व रंजन कुमार, विनोद मांझी, नीतीश कुमार पासवान, छात्र जगरनाथ कुमार, टुनटुन कुमार, वीरमणि कुमार,विशाल कुमार, शुभम कुमार, कौशल कुमार, धीरज कुमार, छात्रा सुंदरी कुमारी, मायावती कुमारी अंशु कुमारी, माधुरी कुमारी, अंजलि कुमारी, रागिनी कुमारी, शिल्पी कुमारी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के साथ कई ग्रामीणों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!