मनीष कुमार चौधरी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि..!!
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नव नालन्दा महाविहार, नालन्दा ( सम विश्वविद्यालय ) के दर्शनशास्त्र विभाग के शोधार्थी मनीष कुमार चौधरी को "भारतीय एवं ग्रीक दर्शन में परमाणुवाद का तुलनात्मक विश्लेषण " विषय पर गहन शोध-अध्य्यन के परिणाम स्वरूप डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी है।
मनीष कुमार चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के उपरान्त भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली से शोध-कार्य हेतु रिसर्च फेलोशिप प्रदान किया गया था।
उल्लेखनीय है कि मनीष कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों संगोष्ठियों में शोध-पत्रों का वाचन एवं दर्जनों शोध-पत्रों का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशन करा कर अकादमिक जगत में अपनी सक्रिय भूमिका निभाया है।
मनीष कुमार चौधरी अखिल भारतीय दर्शन परिषद् और दर्शन परिषद् ,बिहार के आजीवन सदस्य हैं।
डॉ. मनीष कुमार चौधरी का जन्म समस्तीपुर जिले के अंतर्गत शिवाजीनगर प्रखण्ड के परवाना गांव में बेहद ही सामान्य मैथिल ब्राह्मण परिवार में हुआ है। वह अपने गांव के डॉक्टरेट उपाधि पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके दादा श्री सुरेश चौधरी( भूतपूर्व शिक्षक ) ने उन्हें बहुत आशीर्वाद, बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी यह उपाधि अपनी मां और अपने पिता जी को समर्पित किया है।
इस अवसर पर मनीष कुमार चौधरी ने विशेष रूप से अपने शोध-निर्देशक प्रो. बिनोद कुमार चौधरी, राष्ट्रीय ऋषि और पिता तुल्य गुरुवर प्रो. विजय कुमार कर्ण और आध्यात्मिक पिता प्रो. श्यामल किशोर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद