एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती...!!
इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी धमौली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पटेल जयंती: उनके जीवन, कार्यों पर प्रकाश डाला, इंस्टिट्यूट के छात्रों को दिलाई शपथ
धमौली 31 अक्टूबर 2025 : इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी धमौली स्थित सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन और कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई।
मौके पर इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को अखंडता में एकता का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि बारदोली सत्याग्रह में उनकी भूमिका से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने वल्लभ भाई पटेल को 'सरदार' की उपाधि दी थी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल के योगदान को अविस्मरणीय बताया।
मौके पर शिक्षाविद राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि आज का दिन भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। उन्हें भारत के ‘लौह पुरुष’ और ‘एकता के जनक' के रूप में जाना जाता है। पटेल जी ने आज़ाद भारत के एकीकरण में अभूतपूर्व योगदान दिया था। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।
मौके पर इंजीनियर-वैज्ञानिक (डॉ.) आनंद वर्द्धन ने कहा कि आज का दिन भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। उन्हें भारत के ‘लौह पुरुष’ और ‘एकता के जनक' के रूप में जाना जाता है। पटेल जी ने आज़ाद भारत के एकीकरण में अभूतपूर्व योगदान दिया था। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।
फार्मेसी के निदेशक पुरुषोत्तम कुमार ने उपस्थित इंस्टिट्यूट के सभी छात्र-छात्राओं को देश की अखंडता एवं एकता के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा- इस संस्था में 1 नवंबर से 7 नवंबर तक राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रोफर डॉ. माधव मोहन, समाजसेवी धीरज कुमार, प्रो. ऋषि कुमार, डॉ.गौतम कुमार, डॉ.संतोष कुमार, जनार्दन प्रसाद, विक्की कुमार, अन्नू कुमारी, पंकज कुमार, आलोक कुमार सिंह, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद