मेयार में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित : शिक्षकों ने शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया, सीखने की प्रक्रिया प्रभावी बनाने पर जोर...!!
●मेयार संकुल में हुई संकुल स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता
●प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र मेयार में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया
नूरसराय, मेयार 12 दिसम्बर 2025 : संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय मेयार में शुक्रवार को संकुल स्तरीय टी.एल.एम.मेला 3.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संकुल समन्वयक जितेन्द्र कुमार मेहता, वरीय शिक्षक शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा एवं व्यवस्थापक विजय कुमार ने फीता काटकर किया।
जिसमें संकुल क्षेत्र के नौ (09)विद्यालयों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी विद्यालय के प्रतिभागी शिक्षकों के द्वारा एक से बढ़कर एक (टीएलएम) शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया। आयोजन के निर्णायक मंडली ने सभी टीएलएम को बारीकी से देखने के बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया।
इसमें प्राथमिक विद्यालय भखरी की सीटी कुमारी को प्रथम स्थान,प्राथमिक विद्यालय रमडीहा के शिक्षक धनंजय कुमार, द्वितीय स्थान व प्राथमिक विद्यालय लोहड़ी की शिक्षिका प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाईट नूरसराय के व्यख्याता डॉ.ओमप्रकाश ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में टीएलएम एक आम तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला संक्षिप्त नाम है,जिसका मतलब “शिक्षण-अधिगम सामग्री” है। मोटे तौर पर,यह शब्द शैक्षिक सामग्रियों के एक स्पेक्ट्रम को संदर्भित करता है,जिसका उपयोग शिक्षक कक्षा में विशिष्ट शिक्षण उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए करते हैं,जैसा कि पाठ योजनाओं में निर्धारित होता है। टीएलएम बच्चों के लिए अधिगम को वास्तविक, व्यावहारिक और मजेदार बनाने के लिए है। साथ ही कहा कि शिक्षक एक कौशल, तथ्य या विचार को चित्रित या सुदृढ़ करने के लिए टीएलएम का उपयोग करते हैं। टीएलएम शिक्षण में नवीनता और ताजगी लाने में भी मदद करते हैं क्योंकि यह अधिगमकर्ता को चिंता, भय और ऊब से छुटकारा दिलाता है।
मौके पर निर्णायक मंडल के वरीय शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने बताया कि टीएलएम के उपयोग से छात्र-छात्राओं को भाषा, गणित एवं सामाजिक विज्ञान की जटिल जानकारी सरल तरीके से समझाई जा सकती है। इसे बनाना अत्यंत कम खर्चीला है तथा पर्यावरण से प्राप्त संसाधनों का उपयोग कर इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। टीएलएम के माध्यम से किया गया शिक्षण बच्चों के मन में लंबे समय तक प्रभाव छोड़ता है।
संकुल समन्वयक जितेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि सभी नौ विद्यालय के प्रतिभागी शिक्षक के द्वारा एक से बढ़कर एक टीएलएम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में सफल प्रतिभागियों को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला के प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
मौके पर व्यवस्थापक विजय कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे राज्य स्तर पर किया जा रहा है। संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में सफल प्रतिभागी को प्रखंड स्तर पर से चयनित प्रतिभागियों को जिलास्तरीय कार्यक्रम में मौका मिलेगा। जो जिला में चयनित होंगे उन्हें राज्य स्तर पर मौका मिलेगा।
इस मौके पर मध्य विद्यालय मेयार की प्रधानाध्यापिका सुशीला कुमारी, मध्य विद्यालय पाबापट्टी के प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, विश्वरंजन कुमार, श्रवण कुमार, संध्या कुमारी, बद्री कुमार रजक, संध्या कुमारी के अलावे बड़ी संख्या में शिक्षक आदि मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद