कॉमरेड मोहन प्रसाद के श्राद्धकर्म पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन.....!!
●कम्युनिस्ट नेता के श्राद्धकर्म पर श्रद्धांजलि सभा
●श्राद्धकर्म पर कम्युनिस्ट नेता को दी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ : 31 दिसम्बर 2025 दिन बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रखर वरिष्ठ नेता एवं कम्युनिस्ट आंदोलन के समर्पित कार्यकर्ता मोहन प्रसाद के श्राद्धकर्म पर बिहारशरीफ के “राहुल भवन” मंसूर नगर में कॉमरेड विजय कुमार पासवान की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने कॉमरेड मोहन प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
मौके पर शंखनाद साहित्यिक मंडली के महासचिव साहित्यकार राकेश बिहारी शर्मा ने स्वर्गीय कॉमरेड मोहन प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि कॉमरेड मोहन प्रसाद एक पक्के मार्क्सवादी, खेत मज़दूरों और शोषितों के अद्वितीय नेता, चिंतक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सच्चे सिपाही थे। वे हमारे बीच से हमेशा के लिए चले गए और अपने पीछे छोड़ गए एक विरासत और एक प्रेरणा दायक जीवन की मिसाल जो उनके प्रिय साथियों का मार्गदर्शन तो करेंगी ही लेकिन दूसरे अनेको लोगो को शोषण और जुलम के खिलाफ और बराबरी के समाज के लिए आमूल-चूल सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष के लिए प्रेरित करेंगी।
भाकपा के जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि छात्र जीवन में ही स्वर्गीय मोहन प्रसाद एक सक्रिय एवं निर्भीक कम्युनिस्ट नेता थे। उन्होंने पार्टी के सभी संघर्षों को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया।
ऐक्टू के राज्य उपाध्यक्ष मकसूदन शर्मा ने कहा मजदूरों पर हो रहे जोर जुल्म के खिलाफ स्वर्गीय मोहन प्रसाद ने मुखर होकर संघर्ष किया।
समाजसेवी सरदार वीर सिंह ने कहा- उनके निधन से जिले में अपने पार्टी वामपंथी, गतीशील और धर्मनिरपेक्ष राजनीति का भारी क्षति हुई है। आज के समय उनके कमी को पूरा करना असंभव है।
इस दौरान श्रधांजलि सभा में विजय कुमार पाण्डेय, चंद्रशेखर प्रसाद, भाकपा के नरेश प्रसाद, सीपीआईएम जिला सचिव रविंद्र सिंह, महेंद्र शर्मा, सुरेश प्रसाद, सरदार वीर सिंह, धीरज कुमार, महेंद्र प्रसाद, कमलेश कुमार कमल, दिनेश चौधरी, ललित कुमार, सुजीत कुमार, अमर कुमार, अजय पासवान, अर्जुन साव, अनिल जमादार सहित सैकड़ों लोग एवं पार्टी के नालंदा जिला के सभी प्रखंडों के वरिष्ठ साथियों ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद