बाढ़ में धूमधाम से मनी सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती....!!
बाढ़, 4 जनवरी 2026 : ‘बुद्ध की आवाज़’ के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पटना जिले के बाढ़ शहर स्थित डाक बंगला परिसर के प्रेक्षा गृह में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
जयंती समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर नवीन प्रसाद आर्या, अध्यक्ष, अति पिछड़ा वर्ग आयोग बिहार, तथा जिला परिषद अध्यक्ष पटना श्रीमती अंजू देवी ने विशिष्ट अतिथियों डॉक्टर गोपाल शर्मा एवं डॉक्टर विद्यानंद के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम का संचालन चर्चित एवं प्रख्यात लोक गायक एवं शिक्षाविद मृत्युंजय शर्मा ने किया, जबकि स्वागत भाषण प्रदीप पासवान ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर नवीन प्रसाद आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलकर ही विकसित भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि आज समाज के हर वर्ग तक फुले, अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर के विचारों को पहुंचाने की आवश्यकता है।
जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती अंजू देवी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले को भारतीय महिलाओं की मुक्ति दाता के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने नारी शिक्षा और सामाजिक समानता में सावित्रीबाई फुले के योगदान को ऐतिहासिक बताया।
इस अवसर पर पद्मश्री सम्मानित सुधा वर्गीज ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुविटी चौधरी, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुंदर कुमारी सहित दर्जनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉक्टर नवीन प्रसाद आर्या द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेविका शुभद्रा कौर, अविनाश कुमार दत्ता, वार्ड पार्षद मधु देवी,
समाजसेवी डॉ. कृष्ण मुरारी ठाकुर, शिक्षाविद राकेश बिहारी शर्मा, धीरज कुमार,इंजीनियर राजकुमार पासवान, प्रमुख जयमाला पासवान, गायत्री जायसवाल, वारसलीगंज के विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ मंडल, रीता पासवान, नवनीत कुमार, हिमांशु, संजय यादव, डॉक्टर विजय कुमार, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र पासवान, दीपक पासवान, डॉक्टर के.पी., अनिल कुमार, सुनील अंबेडकर, सूर्योदय पासवान, सुधीर रविदास, ललिता देवी, कांति देवी, सरोज देवी, मनोज मांझी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में पंचा देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद