ककड़िया विद्यालय में महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि मनाई गई....!!
●महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी पथ प्रदर्शक
● ‘अधनंगा फकीर’ भारत को अंग्रेज़ों की गुलामी से मुक्ति दिलाई
●महात्मा गांधी विश्वास, समानता और न्याय के प्रतीक थे
नूरसराय-ककड़िया, 30-01-2026 : नूरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय ककडिया के प्रांगण में विद्यालय के चेतना सत्र में भारत के हृदय सम्राट, युगपुरुष, महामना, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि प्रधानाध्यापक श्री जितेन्द्र कुमार मेहता की अध्यक्षता में "शहीद दिवस" मनाया गया।
इस दौरान बच्चों के बीच वरीय शिक्षक शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोहनदास करमचन्द गाँधी जी ने समाज की बहुमुखी सेवा की, निः संदेह भारतवर्ष उनका ऋणी है और चिर ऋणी रहेगा। महात्मा गांधी राजनीतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक नेता के साथ-साथ एक अच्छे पत्रकार भी थे, उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत "इंडियन ओपिनियन" से की थी। गाँधीजी मात्र हाड़-मांस के व्यक्ति ही नहीं थे, बल्कि वे सम्पूर्ण एक विचारात्मक आंदोलन थे, सामाजिक दर्शन थे और पुरंदेशी युगपुरुष थे। महात्मा बुद्ध के बाद शांति के वे ऐसे मसीहा थे जिन्होंने सत्य अहिंसा के व्यापक महत्व को समझा और अपने में आत्मसात कर क्रियान्वित भी किया। वे समग्र मानवता के कल्याण और सर्वोदय के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। वे आर्थिक असमानता को मिटाकर वर्ग विहीन, जाति विहीन समाज की स्थापना करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास के कोई भी व्यक्ति किसी भी युग में इतने विशाल जन समुदाय को प्रभावित नहीं कर सका और विश्व इतिहास में भी किसी व्यक्ति का ऐसा व्यापक प्रभाव नहीं देखा गया, परन्तु दुर्भाग्यवश सत्य और अहिंसा के पुजारी को 30 जनवरी 1948 की शाम 5.10 बजे हिंसा का शिकार होना पड़ा।भारतीय स्वाभिमान और गौरव का निश्चय ही प्रेरणास्रोत हैं। अपने कार्यों के कारण वे विश्व इतिहास में सदैव अमर रहेंगे।
इस अवसर पर शिक्षक सर्वश्री सुरेश कुमार, अनुज कुमार, पूजा कुमारी, अनीता कुमारी, अरविन्द कुमार शुक्ला, सतीश कुमार, विश्वरंजन कुमार, मो. रिजवान अफ़ताब, मुकेश कुमार, रामजी चौधरी, बाल संसद के प्रधानमंत्री अर्जुन कुमार, शिक्षामंत्री सोनाली कुमारी, छात्र-छात्रा जौशन कुमार, अजय कुमार, राजवीर कुमार, रजनीश कुमार, रोहित कुमार, शक्ति कुमार, आयुष कुमार, अनुकूल कुमार, नंदनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, लवली कुमारी, अंशु कुमारी, राशि कुमारी, वर्षा कुमारी, दिव्या भारती सहित विद्यालय परिवार के सैकड़ो छात्र-छात्रा मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद