ककड़िया विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन:सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई, कहा- शिक्षक अपने जीवन में कभी अवकाश ग्रहण नहीं करते....!!

सेवानिवृत सहायक शिक्षक को दी भावभीनी विदाई

●शिक्षक सेवा निवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
नूरसराय-ककड़िया, 31 जनवरी 2025 : मध्य विद्यालय ककड़िया में शनिवार को सहायक शिक्षक श्री रणजीत कुमार सिन्हा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार मेहता ने व संचालन शिक्षक सतीश कुमार ने किया। सेवानिवृत्त शिक्षक रणजीत कुमार सिन्हा को पुष्पमाला पहनाकर व अंगवस्त्र, गीता, छाता, कलम, डायरी आदि भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावनात्मक बना दिया।
मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति शिक्षक श्री रणजीत कुमार सिन्हा की कमी हमेशा खलेगी। शिक्षकों व छात्रों के साथ इनका व्यवहार आत्मीय रहता था। वे अपने जीवन में कभी अवकाश ग्रहण नहीं करते वे हमेशा अपने शिक्षा की ज्योति से हर समय समाज को बेहतर जीवन शैली को बढ़ावा देकर सुझाव देते रहते हैं। उन्होंने कहा- सरकारी सेवा में सेवानिवृत्त होना परंपरा है। जिसे हर कर्मियों को निभाना पड़ता है। आज के दौर में शिक्षकों की बदौलत समाज बदलाव की दिशा में काम कर रही है। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वह समाज में पथ प्रदर्शक का कार्य करता रहता है। उन्होंने कहा कि जीवन में अपना किरदार ऐसे निभाएं कि पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बजती रहें।
अध्यक्षता करते हुए समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है, जब शब्दों से अधिक भावनाएं मुखर होती हैं। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं, वे कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। अपनी प्रेरणा से समाज को सशक्त बनाते हैं।
मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रणजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि सिवान जिला के महाराजगंज प्रखंड अंतर्गत शिवदह पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय खमहौरी टोला पाण्डेयपुर से मैं सेवा की शुरुआत की। उसके बाद 20 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2026 तक इस मध्य विद्यालय में रहने का सौभाग्य मिला। कहा कि उन्हें विद्यालय की ओर से जो सम्मान, प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद मिला उसे कभी भूल नहीं सकते हैं।
इस दौरान सच्चिदानंद प्रसाद, मनुशेखर कुमार, अनुज कुमार, अरविन्द कुमार शुक्ला, विश्वरंजन कुमार, मो.रिजवान अफ़ताब, मुकेश कुमार, रामजी चौधरी समेत कई शिक्षकों ने उनके योगदान को याद करते हुए शुभकामनाएं दी। 
कार्यक्रम में बाल सांसद के शिक्षामंत्री सोनाली कुमारी, छात्र-छात्रा जयरानी कुमारी, राधा कुमारी, अंशु कुमारी, चांदनी कुमारी, सोहाना कुमारी, लबली कुमारी, शिवानी कुमारी, खुशी कुमारी, स्वीटी कुमारी, नंदनी कुमारी, काजल कुमारी, दिव्या भारती, आरती कुमारी, राशि कुमारी, वर्षा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, अर्चना कुमारी, मोहन कुमार, आयुष कुमार, राजवीर कुमार, रजनीश कुमार, अनुकूल कुमार, अंकित कुमार, शमीर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त शिक्षिका पूजा कुमारी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"