अविशी तरंगिणी छात्रा के जन्मोत्सव पर सजा भव्य कवि सम्मेलन, राज्य के नामचीन कवियों ने बिखेरा काव्य रंग...!!

अविशी तरंगिणी छात्रा के जन्मोत्सव पर सजा भव्य कवि सम्मेलन, राज्य के नामचीन कवियों ने बिखेरा काव्य रंग
 
●पटना की ऐतिहासिक धरती पर अविशी तरंगिणी के जन्मदिन पर सजा कवि सम्मेलन

●राज्य के नामचीन कवियों की गरिमामयी उपस्थिति से गूंज उठा साहित्यिक मंच
पटना। राजधानी पटना की ऐतिहासिक धरती पर अविशी तरंगिणी के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य एवं भावपूर्ण कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्य और संस्कृति से सराबोर इस आयोजन ने उपस्थित श्रोताओं को काव्य रस में डुबो दिया।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रख्यात विदुषी कवयित्री कल्याणी सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि “छात्र जीवन में साहित्य से जुड़ाव व्यक्तित्व को संवेदनशील, सशक्त और विचारवान बनाता है।” उन्होंने आयोजन को भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मौके पर शंखनाद के महासचिव राकेश बिहारी शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में साहित्य ही वह दीप है, जो मनुष्य को मानवीय मूल्यों से जोड़े रखता है। साहित्यकार सुबोध कुमार सिंह की पुत्री अविशी तरंगिणी के जन्मदिन पर साहित्यिक आयोजन निश्चित ही एक दूरदर्शी सोच का परिचायक है।  
इस अवसर पर राज्य के नामचीन कवियों ने शिरकत की और अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेम, देश, समाज, नारी सशक्तिकरण और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कवियों की ओजपूर्ण, वीर रस, श्रृंगार और करुणा से ओत-प्रोत कविताओं पर श्रोता बार-बार तालियों से उत्साहवर्धन करते नजर आए। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह साहित्यिक और उत्सवमय रहा। जन्मदिन का यह आयोजन केवल उत्सव तक सीमित न रहकर साहित्यिक चेतना और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बन गया।
कार्यक्रम का संचालन शंखनाद के मीडिया प्रभारी ने सधे हुए और प्रभावशाली अंदाज में किया, वहीं समापन अवसर पर  सभी कवियों, अध्यक्षीय विदुषी, साहित्यप्रेमियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अंत में कवि सम्मेलन के आयोजक बिहार सरकार के आप्त सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने सभी कवियों, अध्यक्ष और उपस्थित साहित्यप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने और यह साहित्यिक परंपरा निरंतर जारी रहेगी।
 इस अवसर पर शंखनाद के अध्यक्ष बहुभाषाविद इतिहासज्ञ डॉ. लक्ष्मीकांत सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन वर्धमान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पवापुरी मेडिकल डॉ.सीमा सिंह विभाग अध्यक्ष स्त्री रोग विभाग पावापुरी मेडिकल कॉलेज, प्रमोद कुमार सिंह जिला अवर निबंधन, शोभा सिंह, आदित्य कुमार इंजीनियर, अपूर्व श्रेय इंजीनियर, असीम श्रेय, राजेश कुमार बि.प्र.से.जीविका के विशेष कार्य पदाधिकारी, श्रीमती नीलम कुमारी, शैलेंद्र कुमार भारती बि. प्र. से. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पूर्वी चंपारण, ज्योतिषाचार्य श्रीमती दीपमाला बिहार प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी, श्री राजीव राठौर, श्रीमती रागिनी राठौर, निमित्त राठौर, वरिष्ठ शिक्षक रजनीकांत सिन्हा, समाज सेवी राकेश कुमार, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजदीप कुमार , आर्श कुमार, आर्जव कुमार, राजदीप कुमार, निरंजन कुमार, तारा कुमारी, सुबी कुमारी, नेहा, सुजीत कुमार, श्रीमती पुतुल, श्रीमती सुशीला, रवि कुमार, श्रीमती अंजली कुमारी पुस्तकालय अध्यक्ष, समाजसेवी अजीत कुमार, श्रीमती सीमा रानी, सागर कुमार, देव कुमार साहिल, पियू, वर्षा, आरती, साधु, सावित्री देवी, कुमारी मिनी सिन्हा, पल्का सिन्हा, कनक सिन्हा, अभय कान्त सिन्हा, रेशमी कुमारी, समाजसेवी धीरज कुमार सहित पटना शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!