अंत्योदय एवं भारतीय राष्ट्रवाद के मार्गदर्शक थे दीनदयाल : अरविंद पटेल

• समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

• बबुरबन्ना में पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
बिहारशरीफ-बबुरबन्ना, 12 फरवरी 2026 : बिहारशरीफ के बबुरबन्ना स्थित देवनारायण भवन में बुधवार की देर शाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58 वीं पुण्यतिथि को 'समर्पण दिवस' के रूप में मनायी गयी। जिसकी अध्यक्षता बिहारशरीफ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मौके पर अध्यक्षता करते हुए उत्तरी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के घरों में खुशहाली लाने की परिकल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने की थी। भाजपा निरंतर इनके सिद्धांतों पर ही कार्य कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय जी हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही नए समाज की कल्पना की जा सकती है।
मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ओजस्वी प्रखर वक्ता श्री अरविंद पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन कर्ता थे। हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अंत्योदय एवं भारतीय राष्ट्रवाद एवं मानववाद के प्रणेता तथा हम सब के मार्गदर्शक थे। उनका कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृत्यु 11 फरवरी 1968 की रात को एक ट्रेन यात्रा के दौरान रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई थी। उनका शव मुगलसराय रेलवे स्टेशन (अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) के पास एक खंभे के पास पाया गया था। उपाध्याय जी एक कुशल संगठनकर्ता एवं प्रखर चिंतक थे। उन्होंने कहा कि पार्टी दीनदयाल उपाध्याय की विचारों पर आज भी चल रही है। आम आदमी को उनका हक़ तथा अधिकार दिलाना पार्टी की पहली प्राथमिकता है।
भाजपा के नालंदा जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद ने कहा कि केंद्र की वर्तमान नरेंद्र मोदी की सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को अंगीकार किया है। इसलिए सरकार सबका साथ सबका विकास की बात कहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ों, अतिपिछड़ों के कल्याण के लिए समर्पित है। केंद्र सरकार की ज्यादातर जनकल्याणकारी योजनाएं चाहे जनधन योजना हो, शौचालय निर्माण हो, पेंशन योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो, गरीब कल्याण अन्न योजना हो, पीएम विश्वकर्मा योजना हो, किसान सम्मान निधि हो सभी अंत्योदय के कल्याण की सोच पर ही आधारित है।
भाजपा आईटी सेल के संयोजक अमीत शान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक असाधारण प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व थे। उन्होंने विश्व की अनेक विचारधाराओं जैसे- पूंजीवाद, साम्यवाद, समाजवाद के बीच एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। जिससे आज पूरी दुनिया को एक दिशा मिली है। उन्होंने कहा- भाजपा शुचिता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर कार्य करती है और जनता एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही आगे बढ़ती है।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के महानगर अध्यक्ष कमल प्रभाकर, साहित्यकार राकेश बिहारी शर्मा, ओबीसी उत्तरी नगर अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, नगर महामंत्री मोनू कुमार, मनोज कुमार, रामजतन आर्या, अजीत कुमार, सरवन कुमार,राजदीप कुमार, संजय कुमार, सर्वोत्तम कुमार, शशि कुमार, वीरेंद्र चौधरी, राजेश कुशवाहा, बबलू कुमार, तुषार कुमार, सतपाल शर्मा आदि कई गणमान्य लोग शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!