समर्पित समाजसेवी महेश भैया...!!
जदयू के समर्पित कार्यकर्ता समाजसेवी भैया महेश प्रसाद सिंह जदयू के पुराने राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में नालंदा संसदीय क्षेत्र एवं बाढ़ संसदीय क्षेत्र में जदयू के लिए संगठनात्मक कार्य बखूबी किया और वर्तमान समय में कर रहे हैं। माननीय श्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री, बिहार जब विधायक भी नहीं थे, तब से ही उनके साथ कंधे से कंधे मिला कर तन-मन-धन से रहे हैं। ये अब भी उनके साथ समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके बाढ़ संसदीय चुनाव में महेश भैया के गांव में बूथ लुटेरों से बूथ सुरक्षा करने में एक मित्र कार्यकर्ता की मौत भी हो गई थी। तथा महेश भैया को चुनावी रंजिश में राजनैतिक पार्टी के विरोधियों ने इनकी गाड़ी में गोली-बम रखकर फसा दिया था जिसके कारण उन्हें जेल में रहना पड़ा था, तथा 10 साल तक अदालत का चक्कर लगाना पड़ा। संघर्ष के बाद केस से बरी हुए फिर भी आज तक इन्हें पार्टी में कोई भी पद प्रतिष्ठा नहीं मिला लेकिन आज भी नालंदा जिला और बाढ़ संसदीय क्षेत्र में पुराने सभी कार्यकर्ता इनको सम्मान देते हैं इसी में महेश प्रसाद सिंह जी खुश रहते हैं। ये पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी महेश जी, पार्टी के निर्देशन में दल के हित में काम करते रहेंगे।
समाजसेवी
राकेश बिहारी शर्मा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद