नाई संघ के जिला संयोजक व अध्यक्ष ने जदयू अध्यक्ष के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना..!!

बिहारशरीफ,2 जनवरी 2023 : जदयू के नालंदा जिला अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय नाई संघ के जिला संरक्षक सियाशरण ठाकुर का आज 2 जनवरी 2023 को अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गया। संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा व संयोजक राकेश बिहारी शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ सियाशरण ठाकुर के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
सियाशरण ठाकुर एकंगरसराय प्रखंड के तेलियामय ग्राम निवासी चमारी ठाकुर के एकलौता संतान थे।
ये अपने पीछे एक पुत्र,पत्नी और एक पुत्री छोड़कर गए हैं। इनके निधन से पूरा नाई समाज मर्माहत है। नाई संघ के जिला संयोजक राकेश बिहारी शर्मा एवं जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि सियाशरण ठाकुर का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा स्व. सियाशरण ठाकुर के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उनके निधन से नालंदा के पूरा नाई परिवार दुःखी हैं। स्व. ठाकुर जी ज़िन्दगी की एक शानदार पारी खेल कर विदा हुए हैं। वे समाज के लिए कुछ और काम करना चाहते थे। ये अत्यंत ही कठिन परिस्थितियों में परिवार को एवं समाज को आगे बढ़ाया है।
श्रीठाकुर के पैतृक गांव तेलिया मय में मातम छाया हुआ है। उनके मित्र हरिहर प्रसाद सिंह, सतीश प्रसाद ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
इस दौरान नाई संघ के सम्मानित सदस्य रंजीत कुमार, राकेश कुमार, बबलु राज,जनार्दन ठाकुर, राजेश कुमार ठाकुर, सुधीर कुमार शर्मा, परमेन्द्र शर्मा, पिंटू शर्मा मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!