डॉ सुब्बाराव संदेश साइकिल यात्रा का सरमेरा में हुआ भव्य स्वागत...!!

सरमेरा,17 अक्टूबर 2023 : भितिहरवा आश्रम से 2 अक्टूबर को शुरू हुई भाई जी संदेश साइकिल यात्रा का मंगलवार को नालन्दा के सरमेरा में पहुंचने पर साहित्यकारों, समाजसेवियों ने मास्क तथा पौधे देकर भव्य स्वागत किया। जिसकी अध्यक्षता नेत्र निदान आँख अस्पताल के निदेशक महेश प्रसाद सिंह ने की। जबकि मंच संचालन समाजसेवी चन्द्र उदय कुमार मुन्ना ने किया। उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रियों में डॉ. अशोक भारत जी, दिल्ली से धर्मेंद्र भाई, झारखंड के उमेश तुरी, मध्यप्रदेश के शीतल जैन, उड़ीसा के गोविंद सराफ, तमिलनाडु के एम मुदलवन, उत्तर प्रदेश के विशाल जैन, शेखपुरा की पूजा कुमारी, समस्तीपुर के संजय कुमार बबलू,मुजफ्फरपुर के विक्रम जयनारायण निषाद, विष्णु कुमार साह, पटना के सुजल कुमार,मोकामा की पर्वतारोही ओम केशव सिंह कीर्ति, नालंदा के गांधीवादी विचारक भाई दीपक जी साइकिल यात्रा में शामिल हैं।
सभी यात्रियों एवं अन्य लोगों को फूलमाला पहना कर सम्मानित किया। 
मौके पर आदर्श विद्या भारती बरबीघा के प्राचार्य  संजीव कुमार ने सद्भावना कायम करने पर बल देते हुए कहा कि साइकिल यात्रा करने से आपसी भाईचारा से शांतिपूर्ण माहौल स्थापित करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा- देश में कुछ सांप्रदायिक शक्तियां अमन चैन बिगाड़ने पर आमादा हैं। पद्मश्री डॉ. एसएन सुब्बाराव जी के अनुयायी ने हमेशा अमनचैन बिगाड़ने वालों को अपने विचार और व्यवहार से करारा जवाब दिया है।  
यात्रा के संबंध में कार्यक्रम संयोजक अशोक भारत ने बताया कि 2 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गांधी की कर्म भूमि भितिहरवा आश्रम से पद्मश्री डॉ. एसएन सुब्बाराव उर्फ भाई जी की स्मृति में राष्ट्रीय युवा योजना के तत्वाधान में साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया है। जो बिहार के 24 जिलों में साइकिल यात्रा की जा रही है। 26 दिनों की यह यात्रा लगभग 1500 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। 
ग्राम नियोजन केंद्र के सचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा- इस साइकिल यात्रा का मकसद पूरे देश में अमन-चैन कायम रखना है। देश की खुशहाली देश के लोगो की एकता में है, जब देश एकजुट होगा तो तरक्की की राह पर विकास करेगा। उन्होंने बताया कि साइकिल यात्री देश में शांति, खुशहाली और विकास की कामना करते हुए यात्रा करते है और लोगों को भी शांति से जीवन जीने का संदेश दे रहे है।
मानव सेवा केंद्र के सचिव पुरुषोत्तम कुमार पाण्डेय ने कहा कि विकास के लिए समाज में शांति और सदभाव जरूरी है सामाजिक सौहार्द के माहौल में ही विकास का काम आगे बढ़ता है और उसका लाभ सबको मिलता है परंतु समाज में कुछ ऐसे लोग होते है जिनकी सोच नकारात्मक होती है समाज को अशांत करना उनकी मुख्य एजेंडा में शामिल होता है, इसलिए उन जैसे तत्वों से बचते हुए समाजिक सौहार्द बढ़ाने की जरूरत है।
यात्रा के राज्य स्तरीय संचालन समिति के सदस्य दीपक कुमार ने कहा कि डॉ सुब्बाराव शांति सद्भावना के महान  दूत थे ।उनकी दूसरी पुण्यतिथि के मोके पर यह यात्रा निकाली गई है ।नालन्दा में  स्वागत समिति के सदस्यों ने इस यात्रा  के पहुचते ही बैंड बाजे के साथ स्वागत कर सायकिल यात्रियों का हौसला बढ़ाया।
मौके पर प्रोफेसर अनिल कुमार ने कहा कि हमारे महात्मा गांधी जी एवं देश के कई महापुरुषों ने हमेशा राष्ट्र-प्रेम, सद्भावना एवं विश्व शांति के लिए संस्कृति की उदार धारा को अपनाने की सलाह दी है। हजारो वर्षों से भारतीय संस्कृति की यह उदार धारा समाज और देश को एकता सूत्र में बांधे है। सदभावना साइकिल यात्रा उसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। यह रैली भितिहरवा से जो निकली है, जो अद्भुत है आने वाले समय में इतिहास के पन्नों में सवर्ण अक्षरों में अंकित होगा।

तोड़ने के बजाय लोगों को जोड़ने की बात हो : महेश प्रसाद 
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे नेत्र निदान आँख अस्पताल के निदेशक महेश प्रसाद सिंह ने सद्भावना साइकिल यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि आज के वक्त में जहां धर्म और जाति के नाम पर फुट डालने की कोशिशें अपने उफान पर है, उस दौर में इस तरह का आयोजन काबिलेतारीफ है। समाज में तोड़ने के बजाय लोगों को जोड़ने की बात हो।
सद्भावना से स्थापित होता है आपसी भाईचारा

मौके पर समाजसेवी सरदार वीर सिंह, राकेश बिहारी शर्मा, समाजसेवी अजय सिंह, विक्की कुमार, श्याम किशोर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, राम बाबू यादव, राजनारायण सिंह, सिकन्दर कुमार हरिओम आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!