10 दिसम्बर को होगा पेंशनर समाज का जिला सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक ..!!

बिहारशरीफ 21 नवम्बर 2023 : 21 नवम्बर दिन मंगलवार की शाम बिहार पेंशनर समाज जिला शाखा नालन्दा का कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक बिहारशरीफ अनुमंडल परिसर स्थित पेंशनर कार्यालय कक्ष में जिला अध्यक्ष चन्द्रसेन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका संचालन कार्यकारणी सदस्य गौतम प्रसाद के किया। बैठक में सभी सदस्यों ने आगामी 10 दिसम्बर 2023 को वार्षिक एक दिवसीय (आम सभा) सममेलन के लिए सम्मेलन की तैयारीयों की समीक्षा की गई। बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं को लेकर गम्भीर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष चन्द्रसेन प्रसाद सिन्हा उर्फ़ गांधीजी ने बताया कि आगामी सम्मेलन व आम सभा दिनांक 10 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को 10 बजे दिन से प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सममेलन में पंजीकृत पेंशनर जो कि 80 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके पेंशनर को सम्मानित किया जाएगा। जिला पेंशनर कार्यालय खुला रहता है जिन साथियों की समस्याएं हो कार्यालय से संपर्क करें ताकि समाधान का प्रयास किया जा सके। उन्होंने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं को संकलित कर समस्याओं के निस्तारण हेतु विस्तृत चर्चा की।
पेंशनर समाज के सचिव मो. तसलीम उद्दीन ने कहा कि आज जरूरत है पेंशन की इसलिए पेंशनरों को एकजुट होना पड़ेगा क्योंकि आने वाले समय में सरकार के द्वारा कुछ भी किया जा सकता है। जिसके चलते पेंशनरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
संचालन कर रहे संयुक्त सचिव गौतम प्रसाद ने बतायाकि सम्ममेलन को प्रभावशाली बनाने के लिए जिले के सभी पेंशनरों को आम सभा के लिए आमंत्रित किया गया है। समम्मेलन में पेंशनर समाज के प्रदेश पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में कुछ पदों पर चुनाव होने की सम्भावना है, और नई कार्य समिति का गठन भी किया जाएगा। 
बैठक में पेंशनर समाज के संगठन मंत्री सुरेश चंद्र प्रसाद, पेंशनर मित्र राकेश बिहारी शर्मा, राज्य प्रतिनिधि नवल किशोर पाण्डेय, सुरेश प्रसाद, नागेश्वर रजक, गेनौरी प्रसाद,केदार प्रसाद, अरविन्द कुमार, किशोरी पंडित, यशोदा देवी, बांधव प्रसाद, सहित दर्जनों पेंशनर्स उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!