लेखापाल की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे कई गणमान्य लोग..!!

सोहसराय, बबुरबन्ना : सोहसराय क्षेत्र के बबुरबन्ना मुहल्ले में स्वर्गीय निलाम्बर महतो की पत्नी एवं लेखापाल कर्मेन्द्र कुमार की माँ 93 वर्षीय तारो देवी जी के श्राद्ध कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर इन्हें नमन किया।
 श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि सोहसराय क्षेत्र के बबुरबन्ना मोहल्ले निवासी लेखापाल कर्मेन्द्र कुमार के पूज्यनीय कर्मयोगी यशस्वी माता तारो देवी समाज में काफी लोकप्रिय थी। ये धर्मपरायण व धर्मनिष्ठ महिला थी। इन्होने 14 जनवरी 1998 को अपने घर के बगल में महादेव शंकर का एक मंदिर निर्माण करवाया। ये लोगों को अपनी महत्वपूर्ण सलाह समय-समय पर दिया करती थीं। समाज में रहने वाले गरीब परिवार के लोगों को हमेशा मदद किया करती थी।
मौके पर अधिवक्ता महेंद्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय माता तारो देवी का जाना जीवन का सबसे बड़ा दु:ख है। ईश्वर माता जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल लेखापाल कर्मेन्द्र कुमार सहित समस्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी से उबर पाने की शक्ति प्रदान करें।
 
समाजसेवी सरदार वीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय तारो देवी धर्मपरायण महिला थी। उनमें समाज सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी।
इस दौरान शहर के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार, एयरफोर्स के वारंट अफसर अरविंद कुमार गुप्ता, अधिवक्ता निर्भय कुमार, अमर सिंह उर्फ चुन्नू कुमार, मुकेश कुमार, पिंटू कुमार, प्रवीण कुमार, पावेल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमलोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!