साईं धाम ट्रस्ट सोहसराय में साईं जुगल किशोर बाबा का प्रवचन..!!

●सत्संग असत्य मार्गी को सत्य मार्गी बनाता है: साईं जुगल किशोर
●विद्वानों की संगती और सत्संग बहुत अच्छा मरहम है: साईं जुगल किशोर
●सत्संग असत्य मार्गी को सत्य मार्गी बनाता है: साईं जुगल किशोर
●सत्संग से सकारात्मकता का विकास और नकारात्मकता का शमन होता है: साईं जुगल किशोर
बिहारशरीफ-सोहसराय 20 मार्च 2025 : शिव साईं मंदिर सह साईं धाम ट्रस्ट-सोहसराय परिसर में बुधवार को देर शाम मंदिर परिसर में साईं बाबा का मंगल अभिषेक, साईं सच्चरित्र पाठ, आरती और विश्व कल्याणार्थ शांति पाठ, एवं जुगल किशोर बाबा के द्वारा सुमधुर भजन सुनाकर साईं भक्तों को आत्मविभोर कर दिया।
मौके पर जुगल किशोर बाबा ने उपस्थित साईं भक्तों को अपने हाथों से अंगवस्त्र देकर आशीर्वाद दिया।
परिसर में साईं जुगल किशोर बाबा ने भक्तों के बीच अपने प्रवचन में कहा कि विद्वानों की संगती और सत्संग बहुत अच्छा मरहम है। शिरडी के साईं बाबा एक भारतीय आध्यात्मिक गुरु हैं जिन्हें उनके भक्त अपनी व्यक्तिगत प्रवृत्तियों और मान्यताओं के अनुसार संत, फकीर और सतगुरु मानते हैं। वे अपने सभी भक्तों के लिए पूजनीय हैं। उन्होंने अपने सारगर्भित धार्मिक व आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से भक्तों में भक्तिभावना जागृत किया। उन्होंने शिरडी साईं बाबा की शिक्षाओं, श्रद्धा एवं साईं चरित्र के अलौकिक गुण रहस्य का बखान प्रवचन में किया। उन्होंने मानव सत्संग के बारे में कहा-सत्संग सुखों का सागर है। इसमें गोता लगाने से विवेक, बल, प्रज्ञा, आनंद और संतोषरूपी अक्षत धन-संपदा प्राप्त होते हैं तो सत्संग से ही मानव मन को शीतलता की प्राप्ति होती है। सत्संग के रसपान से वाणी की कटुता मिठास में परिवर्तित होती है। सत्संग मनुष्य को काम, क्रोध, मद, मोह और लोभ आदि बुराइयों के पाश से मुक्त बनाता है। सत्संग असत्य मार्गी को सत्य मार्गी बनाता है। यह सारे दुख, नैराश्य और अशांति की अचूक औषधि है। सत्संग से सकारात्मकता का विकास और नकारात्मकता का शमन होता है। यह ज्ञान, भक्ति और आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। सत्संग सत्यव्यवहारी और सत्यनिष्ठ व्यक्तियों का सान्निध्य प्राप्त किए जाने का सुमार्ग है। इस लिए उन्नत मानवीय विकास के लिए संतों व महापुरुषों की संगती करनी चाहिए। श्रद्धालुओं ने गुरु-शिष्य परंपरा के अनुसार जुगल किशोरश्री को ट्रष्ट की ओर से अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
इस दौरान ट्रष्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार, साईं भक्त राकेश बिहारी शर्मा, रंजीत कुमार शर्मा, सरदार भाई वीर सिंह, मनीष चंद्र राय, उपेंद्र कुमार, उमा शंकर कुमार, चंदन कुमार सिंह, अनिता देवी, मृत्युंजय कुमार, विश्व मोहन पांडेय, रमेश प्रसाद, सुनील यादव, अशोक यादव, संजय कुमार गुप्ता, रितेश कुमार गुप्ता, पूनम देवी, निर्मला देवी, रेणु देवी, रेखा देवी, अमर सिंह सहित सैकड़ों साईं भक्त मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!