नाई समाज को राजनीति में मिले भागीदारी : राकेश बिहारी...!!

● बिहार सरकार बिहार में केश कला बोर्ड का गठन करें
बिहारशरीफ, 18 जून 2025 : बिहार में नाई जाति की आबादी 25 लाख के आसपास है। इसके बाद भी अधिकांश राजनीतिक दल की ओर से नाई जाति को राजनीतिक भागीदारी जितनी मिलनी चाहिए नहीं दी जाती है। जाति को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है। इसके लिये सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाना चाहिए। जब तक हमारी जाति को राजनीतिक भागीदारी नहीं दी जाएगी, तब तक विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा- समाज के बच्चों को खेलकूद के क्षेत्र में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाय। प्रतिभावान बच्चों को राज्य सरकार विशेष प्रोत्साहन दे रही है इसका लाभ उठाना चाहिए। यह कहना है नाई संघ के जिला संयोजक राकेश बिहारी शर्मा का। वह मंगलवार को देर शाम अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन नालंदा की आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि काफी संघर्ष के बाद सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया है, वर्षोंसे सरकार से केश कला बोर्ड का गठन करने की मांग की जा रही है, लेकिन यह मांग अभी तक पुआ नहीं हो सका है। जिससे के कारण नाई समाज की सभ्यता व संस्कृति का विकास नहीं हो पा रहा है।
 
 नाई संघ को प्रखंड स्तर पर किया जायेगा मजबूत : 
 नाई संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि समाज को सशक्त और शक्तिशाली बनाया जायेगा। इसके लिये बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिये काम किया जायेगा। समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ भी काम किया जायेगा। संघ की ओर से दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ शीघ्र ही आंदोलन शुरू किया जायेगा। नाई संघ को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाया जायेगा, ताकि समाज के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा सके। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिन पर केंद्र एवं बिहार सरकार सार्वजनिक सरकारी अवकाश की घोषणा करे।
संघ के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अकेला ने कहा कि जिले के 18 प्रखंडों में नाई संघ को मजबूत किया गया है। राजगीर में नाइयों के कुलगुरु बाबा धर्मदास का एक सार्वजनिक जमीन था, जो अतिक्रमण हो चूका है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा बिहारशरीफ के कर्पूरी भवन में लगायी जाये। तथा राजगीर में जन सहयोग से समाज के लिए एक धर्मशाला बनाई जाय।
मौके पर संघ के महासचिव परमिंदर शर्मा ने कहा कि नाई समाज संगठित और आत्मविश्वास से ही हमारी राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। नाई समाज कभी अखंड भारत में शासक रहे हैं। संगठन को हम सभी को मिलकर मजबूत बनना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें संगठन से जोड़ने की बात कही। बैठक में उपस्थित लोगों ने अपनी भावनाओं के साथ जनसरोकार के मुद्दे पर खुल कर बातचीत की। 
बैठक में प्रस्ताव पारित : 

बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें राज्य की जनसंख्या के अनुसार दो लोकसभा व 12 विधानसभा सीट पर नाई समाज के प्रत्याशी देने का प्रस्ताव पारित कर प्रदेश नाई संघ को दिया गया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष बब्लू शर्मा, धीरज कुमार, सचिव जनार्दन ठाकुर, सलाहकार सुधीर कुमार शर्मा, सूचना मंत्री राजेश कुमार ठाकुर, निगरानी अध्यक्ष विक्रम कुमार, वरीय विधि सलाहकार सुरेन्द्र प्रसाद, अरुण बिहारी शरण, विजय कुमार, मुन्ना ठाकुर, भीम शर्मा, संतोष कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!