ककड़िया विद्यालय में हरियाली तीज एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन....!!


नूरसराय,ककड़िया : हरियाली तीज के पूर्व दिवस पर मध्य विद्यालय ककड़िया में तीज-त्यौहार को लेकर विद्यालय की शिक्षिका पूजा कुमारी के देख-रेख में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
 
मौके पर प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि तीज का पर्व भारत मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस कार्यक्रम करने के पीछे विद्यार्थियों को भारत की परंपरागत संस्कृति से अवगत कराना था। इस दिन महिलाएं मेहंदी लगाकर खुशी मनाती है। उन्होंने कहा कि तीज के त्यौहार को लेकर छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसका उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल व अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बच्चों का मानसिक विकास होता है और जानकारी भी बढ़ती है। विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि हमारे त्यौहार सांस्कृतिक विरासत का परिचायक हैं। हमें अपने पारंपरिक त्यौहार और संस्कृति का सम्मान करते हुए ऐसे पर्व पूरी उत्साह से मनाने चाहिए, ताकि हम अपनी आनी वाली पीढि़यों में संस्कार पैदा कर सकें। तीज का त्यौहार पूरे उत्तर भारत में महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। आज के इस मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी का कलात्मक डिज़ाइन बनाया है। यह प्रतियोगिता छात्राओं की रचनात्मकता और कला कौशल को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर मिलता है। प्रतियोगिता का आयोजन करने से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलता है।
शिक्षिका पूजा कुमारी ने कहा कि श्रावण मास में हरियाली का आरंभ करने वाले त्यौहार हरियाली तीज हमारी संस्कृति का प्रतीक है और हर साल की तरह इस बार भी विद्यालय में तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्रों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक वातावरण के बीच हुआ। इस अवसर पर शिक्षिका अनीता कुमारी ने छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं। और उनके प्रयासों की सराहना की।
मौके पर शिक्षक सर्वश्री सुरेश कुमार, अनुज कुमार, रणजीत कुमार सिन्हा, विश्वरंजन कुमार, मो. रिजवान अफ़ताब, मुकेश कुमार, रामजी चौधरी, बाल संसद के प्रधानमंत्री अर्जुन कुमार, शिक्षामंत्री सलोनी कुमारी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने प्रमुखता से भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!