बबुरबन्ना के शिव मंदिर में 75 दीप जलाकर एवं मिठाइयां बांट धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन...!!

बबुरबन्ना 18 सितंबर 2025 : सोहसराय के बबुरबन्ना मोहल्ले स्थित शिव मंदिर में बुधवार की देर शाम बिहारशरीफ के उत्तरी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता में पीएम श्री नरेंद्र मोदी का 75 वाँ जन्मदिन शिव मंदिर में 75 दीप जलाकर कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से मनाया गया। तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गई।
इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए
मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है, जिन्हें संपूर्ण ब्रह्मांड का रचयिता माना जाता है। हम सभी के लिए यह खुशी का दिन है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से, माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी बिना कोई छुट्टी लिए, अथक परिश्रम करते हुए, देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। आज वे 75 वर्ष के हो रहे हैं और देश के लिए निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यही कारण है कि दुनिया भारत की ताकत का लोहा मान रही है।
मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार प्रसाद ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जो पहले कभी सोचा भी नहीं गया था। इसलिए, हम सभी भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना कर सकते हैं। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं। 

ओबीसी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि भारत के ऐसे सपूत ने इस मातृभूमि में जन्म लिया। उन्होंने भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उनके कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया, हर घर में शौचालय बनाए गए और उन्होंने 5 किलो अनाज देकर यह सुनिश्चित करने का सपना भी साकार किया कि भारत में कोई भी भूखा न रहे। बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने डीबीटी के माध्यम से खातों में सीधे पैसे भेजने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराने का काम किया है। आज हर भारतीय नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा है और गौरवान्वित भी महसूस कर रहा है। ईश्वर से उनकी दीर्घायु होने की कामना करते हैं और उनके जीवन को स्वस्थ बनाए रखें ताकि वे इसी प्रकार माँ भारती की सेवा करते रहे हैं।
मौके पर अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष कमल प्रभाकर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, धीरज कुमार, राकेश बिहारी, श्रवण पासवान, राजा पासवान, विकाश कुमार, मनोज कुमार, अवधेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!