शिक्षक नेता मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन पर शोक संवेदना...!!
बिहारशरीफ, 26 नवम्बर 2025 : हम सभी को यह जानकर अत्यंत दुःख हुआ कि सम्मानित एवं लोकप्रिय बिहार अराजपत्रित प्रारम्भिक शिक्षक संघ बिहार के भूतपूर्व महासचिव मोहम्मद तस्लीमुद्दीन जी का आज पटना में 26 नवम्बर 2025 को अहले सुबह असामयिक निधन हो गया। इनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में कई दिनों से चल रहा था। शिक्षा क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान, संघर्षशील नेतृत्व और समर्पित व्यक्तित्व को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को उठाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में जो भूमिका निभाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
इस दुःख की घड़ी में हम दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं तथा उनके परिजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की विनती करते हैं।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में बिहार अराजपत्रित प्रारम्भिक शिक्षक संघ के नालंदा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, शिक्षक क्लब के संयोजक दिलीप कुमार, अध्यक्ष कृष्णनंदन प्रसाद, शिक्षक संघ के प्रवक्ता राकेश बिहारी शर्मा, शिक्षक संघ के सचिव शिशिर कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, रामसागर राम है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद