सम्मान से भावुक हुए पेंशनर, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की उठी मांग.....!!
● पेंशनर समाज के वार्षिक सम्मेलन में 13 पेंशनरों को मिला सम्मान
● संघ की शक्ति आपसी सहयोग और संघर्ष पर निर्भर है :
बिहारशरीफ 14 दिसम्बर 2025 : बिहारशरीफ अनुमंडल परिसर में बिहार पेंशनर समाज जिला शाखा नालन्दा का जिला स्तरीय 27 वां वार्षिक सम्मेलन पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष चन्द्रसेन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन अध्यक्ष चन्द्रसेन प्रसाद सिन्हा, पेंशनर मित्र राकेश बिहारी शर्मा, प्रवक्ता हरेंद्र चौधरी, नवलकिशोर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से मंगल दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनर समाज के लोगों ने कई तरह के मुद्दों एवं अपने जीवन की कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा की।
मौके पर उद्घाटनकर्ता चन्द्रसेन प्रसाद सिन्हा ने पेंशनरों को समाज की धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि पेंशनर खुद को किसी पर बोझ नहीं समझें, बल्कि आप अपने अनुभवों को नई पीढ़ी को नई दिशा देने का काम करे।
गौतम प्रसाद ने स्थानीय मांगों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि "संघे शक्ति कलयुगे" आज बिना संघ के शक्ति के किसी भी कार्य का निष्पादन होना कठिन है। संघ की शक्ति आपसी सहयोग और संघर्ष पर निर्भर है।
आयोजित कार्यक्रम में पेंशनर मित्र राकेश बिहारी शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद देते दीर्घायु होने की कामना करते कहा कि उम्र के इस पड़ाव में आने वाली कठिनाइयों का सामना एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से इसी तरह की चट्टानी एकता कायम रखने एवं एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देने की अपील की।
मौके पर संघ के प्रवक्ता हरेंद्र चौधरी ने कहा कि मैट्रिक प्रशिक्षित शिक्षकों में बहुत बड़ा निराशा है। 01.01.2009 से प्राथमिक शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापकों को अन्य कर्मियों की भाँति 10 वर्ष, 20 वर्ष एवं 30 वर्षों की सेवा पर लाभ देने का निर्णय लिया गया है। परंतु 17140 वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षकों को M.ACP.C का वेतन निर्धारण अभी तक लंबित है जिसके कारण सैकडों शिक्षक लाभ से बंचित है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा लंबित और बिहार सरकार के निर्णयानुसार जिला मुख्यालय शाखा बिहारशरीफ में शीघ्र ओल्ड एज होम का निर्माण कराया जाय।
इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवलकिशोर पाण्डेय ने पिछले साल में संगठन द्वारा किये गये कार्यो का विस्तार से प्रकाश डालते हुए आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे सर्वानुमति से अनुमोदित किया गया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा पेंशनरों के हितार्थ एकजुट रहने का आग्रह भी किया। उन्होंने संबोधित करते हुए आव्हान किया कि पेंशनरों के हितों के लिये संगठन की मजबुती के लिये आपस में सभी सक्रियता से एक जुट रहें।
सम्मेलन में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 13 पेंशनर सम्मानित किये गये
सम्मेलन में उपस्थित 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले पेंशनर सर्वश्री बृज नंदन प्रसाद, किशोरी लाल, दामोदर प्रसाद, हरदेव प्रसाद, शकुंतला देवी, सीता देवी, बच्ची देवी, वीरेंद्र कुमार, कामेश्वर यादव, किशोरी पंडित, कौशिल्या देवी, राजेन्द्र प्रसाद,विष्णु देव प्रसाद को अंगवस्त्र, छड़ी तथा प्रशस्ति-पत्र देकर कुल 13 पेंशनरों को सम्मानित किया गया। तथा सम्मेलन में
नये कार्यकारणी का गठन किया गया, जिनमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए – चन्द्रसेन प्रसाद सिन्हा, पेंशनर मित्र- राकेश बिहारी शर्मा, सचिव नवलकिशोर पाण्डेय, संयुक्त सचिव गौतम प्रसाद, अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष- नरेश दास, उपाध्यक्ष किशोरी पंडित, नेमत खातून के नाम का चयन किया गया। अंत में किशोरी पंडित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस सम्मेलन में पेंशनर समाज नालन्दा के पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, सुनीति कुमारी, रामाश्रय दास, गनौरी प्रसाद, रामाकान्त पासवान, नरेश दास, डोमन चौधरी, महेंद्र प्रसाद, राजकुमार शर्मा, दिलीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, रघुनंदन प्रसाद, नागेश्वर रजक, रामयत्न रजक इत्यादि पेंशनर व शिक्षक नेता मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद