भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती को भव्य रुप से मनाने की तैयारी शुरू.....!!

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह बनाया जाएगा ऐतिहासिक

●धूमधाम से मनाई जाएगी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती
 बिहारशरीफ : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आगामी 27 जनवरी दिन मंगलवार को होने वाली जयंती को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफल रूपरेखा तैयार करने के लिए अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के कई नेताओं की एक अहम बैठक मंगलवार को देर शाम संघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं संचालन जिला संयोजक शिक्षाविद राकेश बिहारी शर्मा ने की।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती को पूरे सम्मान और उत्साह से मनाने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने से उनका योगदान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उजागर हुआ है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अकेला, महासचिव परमेंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष बबलू कूमार, कार्यकारणी सदस्य धीरज कुमार, अधिवक्ता सुरेन्दर प्रसाद, सलाहकार सुधीर कुमार, निगरानी अध्यक्ष विक्रम कुमार, मिडिया प्रभारी सुमित कुमार,जनार्दन ठाकुर, भीम शर्मा, बब्लु कुमार, मून्ना शर्मा, अजय शर्मा, मनोज कुमार शर्मा प्रखंड नुरसराय अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, संतोष कुमार और नाई संघ की सलाहकार समिति के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। 
मौके पर बैठक संचालित करते हुए संघ के जिला संयोजक राकेश बिहारी शर्मा ने आपसी सहमति से 27 जनवरी दिन मंगलवार को भारत रत्नजननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा- कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की कवायद अभी से शुरू कर दी गई है ताकि समाज के हर तबके तक जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और योगदान को पहुँचाया जा सके। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का सम्पूर्ण जीवन गरीब, वंचित, पिछडो व अनुसूचितों को अधिकार, न्याय और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित रहा।
बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि 27 जनवरी का यह आयोजन न केवल एक जयंती समारोह होगा, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक बड़ा मंच बनेगा। समारोह को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!