ककड़िया विद्यालय में शिक्षक का जन्मदिन पेड़ लगा कर मनाया...!!


नूरसराय-ककड़िया, 22 जनवरी 2026 :  नूरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय ककड़िया में शिक्षक श्री सुरेश कुमार अपने जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के साथ एक महोगनी और एक अमरुद का पौधारोपण किया और सभी उपस्थित बच्चों के साथ जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाया तथा सुरेश कुमार को शिक्षकों ने मिठाई खिलाया।
मौके पर प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि सभी को पर्यावरण बचाने का प्रयास करना चाहिए। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही पर्यावरण को बचाया जा सकेगा। इसके लिए किसी भी आयोजन पर कम से कम एक पौधा जरुर लगाना चाहिए।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षाविद् शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक का जन्मदिन पेड़ लगाकर मनाना पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सम्मान का एक अद्भुत तरीका है, जो छात्रों को प्रकृति से जोड़ता है, पेड़ों के महत्व सिखाता है और एक स्थायी विरासत बनाता है। यह शिक्षक के पोषणकारी भूमिका को दर्शाता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि इसके बाद हम सब की बारी है हम भी अपने अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाने का संकल्प लें। अगर ये संकल्प सभी निभाएंगे तो आने वाले समय मे हमारी धरती हरियाली से भर जाएगी प्रत्येक व्यक्ति अपना दायित्व निभाते हुए जन्मदिन भी मना लेगा और याद से एक पौधा जन्मदिन पर अपने हाथों से लगाएगा तो प्रकृतिक की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे।
मौके पर शिक्षिका पूजा कुमारी ने बताया कि प्रकृति हमारी मां है। हमें इसकी सेवा और देख- रेख करते रहना चाहिए। हर व्यक्ति को अपने-अपने जन्म दिवस और हर शुभ अवसर पर एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिससे प्रकृति का खूबसूरती बना रहे हैं और संतुलन भी बना रहे। सबसे बड़ी बात है, जो हमलोग को पेड़-पौधों को लगाते हैं, तो उसका हमेशा देख-भाल करना अति- आवश्यक है। पेड़-पौधों के द्वारा ही हमें शुद्ध हवा, फल, और छाया प्राप्त होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति प्रेम बनाकर रखना चाहिए। जिससे कि हमारा वातावरण स्वच्छ और सुन्दर हो सके। आज पेड़-पौधों के कमी के कारण ही वातावरण असंतुलित और प्रदूषित हो रहा है। यही कारण है कि- अत्यधिक मात्रा में गर्मी का पड़ना और ससमय वर्षा का न होना है।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सर्वश्री  अनुज कुमार, अरविन्द कुमार शुक्ला, रणजीत कुमार सिन्हा, सतीश कुमार, विश्वरंजन कुमार, मो. रिज़वान अफताब, शिक्षिका अनीता कुमारी, मुकेश कुमार, रामजी चौधरी, बालसंसद के प्रधानमंत्री अर्जुन कुमार, शिक्षामंत्री  सोनाली कुमारी तथा शिक्षक सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"