श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा नानकशाही संगत भराव पर मनाया जाएगा : त्रिलोक सिंह निषाद...!
बिहार शरीफ, 23 जनवरी 2026 : बिहार सिख फेडरेशन के संस्थापक श्री त्रिलोक सिंह निषाद जी ने बयान जारी कर कहा कि साहिबे कमाल, सर्वंश दानी, सनातन हिंदू धर्म और हिंदुस्तान की संस्कृति और सभ्यता को बचाने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी की 359 वे प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा पटना साहिब और स्थानीय साथ संगत एवं बिहार सिख फेडरेश जिला नालंदा की ओर से दिनांक 25 जनवरी 2026 को गुरुद्वारा नानक शाही संगत पैजाबा भराव पर बिहार शरीफ में मनाया जाएगा। 23 जनवरी 2026 को श्री अखंड पाठ रखा गया जिसकी समापन 25 जनवरी 2026 को होगी। इस दिन विशेष धार्मिक आयोजन होगा। इस आयोजन में गुरुद्वारा पटना साहिब से प्रसिद्ध कीर्तन करने वाले रागी जथा और मुख्य कथा वाचक एवं धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों शामिल होंगे। इस आयोजन में पटना साहिब से काफी संख्या में सिख संगत और गुरु नानक नाम लेवा शामिल होंगे। इसके अलावे बिहार सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद