ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन.....!!

● सकारात्मक संदेश देती है होली : राकेश बिहारी
● रंगों का त्योहार खुशियां और उल्लास लेकर आता है: राकेश बिहारी
नूरसराय, ककड़िया 2 मार्च 2026  : नूरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ककड़िया में "होली मिलन समारोह-2026" का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मेहता की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अबीर-गुलाल अभिनंदन से हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि होली रंगों के साथ-साथ उत्साह एवं खुशियों का पर्व है। इसे आपस में मिलजुल कर प्रेम-भाव से मनाना चाहिए। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
वहीं मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि होली हमें सकारात्मक संदेश देती है। होली रंगों का त्योहार है इस त्योहार में आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। एक दूसरे को रंग लगाते समय आंख, कान, नाक जैसे महत्वपूर्ण अंगों को बचा कर लगाना चाहिए। रंग का यह त्योहार विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और देश के भाग्य निर्माता भी हैं। रंगों का यह त्योहार खुशियां और उल्लास लेकर आता है। हम सारे गिले शिक्वे भूलकर एक दूसरे से दिल खोल कर मिलते हैं।
शिक्षिका पूजा कुमारी ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम एवं स्नेह का द्योतक है। यह आपसी प्रेम, उल्लास, समानता एवं सौहार्द का प्रतीक है, जो हमें अनेक सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए कर्म ही पूजा और विद्यालय ही मंदिर है।
शिक्षक सतीश कुमार ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। होली का पावन पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीण, विद्यालय के शिक्षिका अनीता कुमारी, शिक्षक मो. रिजवान अफताब, अनुज कुमार, अरविन्द कुमार शुक्ला, विश्वरंजन कुमार, मुकेश कुमार, रामजी चौधरी, बाल संसद के प्रधानमंत्री अर्जुन कुमार, शिक्षामंत्री सोनाली कुमारी, दिव्या भारती, मुश्कान कुमारी, राज नंदनी कुमारी, खुशी कुमारी, वर्षा कुमारी, राखी कुमारी, राशि कुमारी, लभली कुमारी, नंदनी कुमारी, स्नेहा कुमारी, चांदनी कुमारी, नीतु कुमारी, रेखा कुमारी, जौशन कुमार, राजवीर कुमार, आदित्य कुमार, रविश कुमार सहित कई छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में विद्यालय परिवार ने मिलकर आपस में फूलों की होली खेली। उपस्थित लोगों ने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में सांस्कृतिक जुड़ाव और नैतिक मूल्यों की मजबूती होती है। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक मो. रिजवान अफ़ताब ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"