राजनीति में भागीदारी के बिना नहीं होगा नाई का सर्वांगीण विकास : रंजीत कुमार शर्मा....!!

राजगीर में ऑल इण्डिया एम.सी.ई.ए. बिहार का पहला राज्य अधिवेशन 21 मार्च को

● वर्तमान समय में नाई समाज को एक जुट होने की जरुरत है
बिहारशरीफ 11 मार्च 2026 : मंगलवार की देर शाम अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) जिला शाखा-नालंदा का संघीय बैठक संघ कार्यालय सोहसराय में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संगठनात्मक एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर किया गया।
मौके पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने संघ के सदस्यों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा समस्याओं को लेकर समाधान के लिए योजनाएं भी बनाई। साथ ही नाई संघ के सदस्यों को एकजुट रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा- बिना एकजुटता के नाई समाज को हक और अधिकार नही मिल सकता है।
 
मौके पर संघ के जिला संयोजक शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन के मजबूती के लिए नाई संघ की ओर से प्रत्येक माह सदस्यों के साथ निर्धारित तिथि को बैठक निरंतर किया जाय। उन्होंने सम्मानित सदस्यों से अपील किया कि अति पिछड़े वर्ग के सविता, ठाकुर, शर्मा, नाई समाज का प्रमुख संगठन ऑल इण्डिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, बिहार प्रदेश का प्रथम राज्य अधिवेशन 21 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 9 बजे से राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, राजगीर, जिला नालंदा में संपन्न होने जा रहा है। इस अधिवेशन में देश के कई प्रांतों के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारीगण, अन्य प्रतिनिधियों सहित तमाम बुद्धिजीवी एवं कई गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित होंगे। बिहार के तमाम स्वजातीय बन्धुओं से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में इस गौरवशाली अधिवेशन में ससमय से उपस्थित होकर इस सम्मेलन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा- राजनैतिक रुप से नाई समाज बहुत ही पिछड़ा हुआ हैं। ऐसे में नाई समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। बिहार सरकार की ओर से कराई गई जातीय आधारित गणना में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग 36.01 प्रतिशत है। इस लिए अत्यन्त पिछड़ा (OBC) का  कोटा को 27% से अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। OBC की जनसंख्या के आधार पर, जाति समूहों के विभिन्न वर्ग जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार से नाई संघ करता है। उन्होंने कहा- जब तक अतिपिछड़ा एक जुट नहीं होंगे तब तक प्रगति नही हो सकती। बैठक के माध्यम से यह भी मांग की गई की बिहार सरकार के तरह पूरे देश में कर्पूरी जी के फार्मूला को लागू किया जाए।
 बैठक में नाई संघ के उपाध्यक्ष रणजीत कुमार अकेला ने कहा कि संगठन को अधिक ताकतवर बनाकर, समाज में व्याप्त कुरीतियों में बदलाव लाकर ही समाज का उत्थान संभव हो सकता है। हम सब का यह प्रयास हो कि बिहार में एकजुट होकर वर्तमान समय में नाई समाज को अपनी एकता का परिचय देना चाहिए।
इस दौरान संघ के जिला संरक्षक मकसूदन शर्मा, जिला सचिव जनार्दन ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महासचिव परविंदर शर्मा, जिला कार्यकारणी अध्यक्ष विक्रम कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य भीम शर्मा, सलाहकार सुधीर कुमार शर्मा, उमेश शर्मा शंभू शर्मा, अजय शर्मा, संजय शर्मा, कपिल देव शर्मा, राहुल कुमार, रितिक कुमार, राजेश कुमार प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, नीरज कुमार, संजीव कुमार, संतोष कुमार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"