ककड़िया में प्रवेश से प्रगति तक, अभिभावक थीम पर हुई परिचर्चा....!


●विद्यालय और समुदाय के बीच निरंतर संवाद ही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है : राकेश बिहारी 
 
नूरसराय-ककड़िया 30 मार्च 2026 :  बिहार सरकार शिक्षा विभाग के निर्देश पर 30 मार्च 2026 को मध्य विद्यालय ककड़िया में "प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ" थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मेहता ने जबकि मंच संचालन शिक्षक सतीश कुमार किया।
इसमें बच्चों की शैक्षणिक, स्वास्थ्य, उपस्थिति और परीक्षा परिणामों पर चर्चा के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
 
अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि इस शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पोषक क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाना है। उन्होंने अभिभावकों को घर पर बच्चों के अध्ययन में सहयोग करने की नसीहत दी।
मौके पर वरीय शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों द्वारा मोबाइल फोन व सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग को सीमित करने व उन्हें वास्तविक जीवन की गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा विद्यालय और समुदाय के बीच का निरंतर संवाद ही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता पर भी विशेष चर्चा की और अभिभावकों से अपील की गयी कि वे बच्चों को पोषणयुक्त भोजन देकर ही विद्यालय भेजें।
मंच संचालन करते हुए शिक्षक सतीश कुमार ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों की ओर से आगामी सत्र में विद्यालय में बच्चों के नामांकन को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
 
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अरविन्द कुमार शुक्ला ने छात्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और उनकी उपस्थिति, व्यवहार तथा सीखने के स्तर पर विस्तृत चर्चा की।
 इस दौरान विद्यालय के शिक्षिका पूजा कुमारी, शिक्षक मो. रिजवान अफताब, अनुज कुमार, सुरेश कुमार, विश्वरंजन कुमार, मुकेश कुमार, बाल संसद के प्रधानमंत्री अर्जुन कुमार, शिक्षामंत्री सोनाली कुमारी, दिव्या भारती, मुश्कान कुमारी, राज नंदनी कुमारी, खुशी कुमारी, वर्षा कुमारी, राखी कुमारी, राशि कुमारी, लभली कुमारी, नंदनी कुमारी, स्नेहा कुमारी, चांदनी कुमारी, नीतु कुमारी, रेखा कुमारी, जौशन कुमार, राजवीर कुमार, आदित्य कुमार, रविश कुमार तथा विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे। उपस्थित अभिभावकों ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में सामाजिकता, विद्यालय से जुड़ाव और नैतिक मूल्यों की मजबूती होती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"