शेखपुरा डायट में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन....!!

*** प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विधियों को विद्यालयों में लागू करने का किया आह्वान

शेखपुरा, 11 अप्रैल 2026: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शेखपुरा में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति और कक्षा-कक्ष में प्रभावी मूल्यांकन प्रणाली को मजबूत करना था। 
समापन समारोह में डायट के प्राचार्य डॉ. सुशांत सौरभ ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही शिक्षा व्यवस्था की सशक्त रीढ़ हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विधियों को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया। विशेषज्ञों द्वारा गतिविधि आधारित शिक्षण, समावेशी शिक्षा और डिजिटल संसाधनों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। पांच दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में समूह चर्चा, कार्यशाला, प्रस्तुतीकरण और मॉडल कक्षाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। अंत में सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 
मौके पर प्रशिक्षु शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की भूमिका केवल विद्यालय संचालन तक सीमित नहीं रह गयी है, बल्कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के केंद्र बिंदु बन चुके हैं। ऐसे में आवश्यक है कि शिक्षक निरंतर नवीनतम शैक्षिक दृष्टिकोण और शैक्षिक कौशल से स्वयं को अद्यतन करते रहें।
इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षक सर्वश्री जितेंद्र कुमार मेहता, सतीश कुमार, अनुज कुमार, विश्वरंजन कुमार, चंदन कुमार भारती, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राम प्रवेश, बब्लू कुमार, कुंदन कुमार, रितेश कुमार, रंजीत कुमार, बद्री कुमार रजक, सनाउल्लाह अंसारी, कमलेश कुमार पाण्डेय, अवधेश कुमार, पिंकू कुमार,मंटू लाल, कुंदन कुमार, मनोज कुमार, शशांक कुमार, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, रंजीत कुमार, कुमारी निशा सिंहा, सुषमा कुमारी, नेहा कुमारी अंजनी कुमारी सहित सभी प्रशिक्षिणार्थी शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"