शिक्षक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि....
सोहसराय, 21 जुलाई 2026 : स्थानीय रामचरण मध्य विद्यालय सोहसराय के सभागार में मध्य विद्यालय हरगावाँ के लोकप्रिय शिक्षक सुजीत कुमार के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिला सचिव रणजीत कुमार ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर संघ के जिला सचिव रणजीत कुमार ने कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। वे चरित्रवान गुणवान और समझदार शिक्षक थे। उनका अल्प जीवन सभी शिक्षकों के लिए अनुकरणीय रहा है। उन्होंने आजीवन शिक्षा का अलख जगाने के लिए काम किया। अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया। 40 वर्षीय स्वर्गीय सुजीत कुमार जी अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए।
मौके पर शिक्षक नेता राकेश बिहारी शर्मा ने शिक्षक सुजीत कुमार के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दिवंगत सुजीत कुमार अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के सक्रिय सदस्य तो थे ही साथ ही साथ विलक्षण प्रतिभा के धनी व मिलनसार व्यक्ति भी थे। उन्होंने कहा की बिहार सरकार को ऐसी परिस्थिती में शिक्षकों के आकस्मिक निधन होने पर उनके आश्रितों को नौकरी एंव मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि विपदा के इस घड़ी में पूरा संघ परिवार उनके साथ खड़ा है। उनका आकस्मिक जाना न केवल इनके परिवार के लिए बल्कि संघ परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर रामचरण मध्य विद्यालय सोहसराय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार, शिक्षिका पुष्पा कुमारी, रेखा कुमारी, अंजू कुमारी, शिक्षक भोला पासवान, शिवालक पासवान, अजित कुमार, रमेश पासवान, गुड़िया कुमारी, शिवांश कुमार, स्तुति कुमारी, रिंकू देवी, रुपेश कुमार, ईन्दू कुमारी, वरखा रानी, कुमार आशीष रंजन, पूजा रानी, रूपेश पासवान, मोहन पासवान, हेमंत कुमार, गौरव कुमार, दीपक कुमार और राजीव कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद