बाढ़ में गूंजेगा संत धर्मदास का संदेश, 21 अगस्त को होगा भव्य पूजा महोत्सव....

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार करेंगे उद्घाटन, मंत्री राम कृपाल यादव समेत कई गणमान्य होंगे शामिल

बाढ़ (पटना), 20 अगस्त। बाढ़ के गुलाबबाग चौक स्थित मां काली बाबा धर्मदास मंदिर परिसर में 21 अगस्त 2026 को बाबा धर्मदास पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्रावण शुक्ल नवमी, विक्रम संवत 2083 के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

महोत्सव का आयोजन मां काली बाबा धर्मदास स्मारक न्यास, राष्ट्रीय नाई महासभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन समिति के सक्रिय मीडिया प्रभारी एवं लोकगायक भाई मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि कुलगुरु बाबा धर्मदास जी महाराज की स्मृति को अक्षुण्ण रखते हुए उनके सामाजिक एवं मानवीय संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव तथा बिहार विधानसभा सदस्य डॉ. सियाराम सिंह,एमएलसी  उर्मिला ठाकुर, एमएलसी अनिल ठाकुर तथा अति पिछड़ा वर्ग आयोग के निवर्तमान सदस्य  तारकेश्वर ठाकुर जी उपस्थित रहेंगे।

समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में पटना विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के पूर्व सदस्य शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) शिव जतन ठाकुर अपने विचार व्यक्त करेंगे। सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई विशिष्ट अतिथि समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे

आयोजकों के अनुसार महोत्सव के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा, समता और संत धर्मदास जी के विचारों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व सदस्य, बिहार विधान परिषद आजाद गांधी करेंगे।

बाबा धर्मदास पूजा महोत्सव का आयोजन मां काली बाबा धर्मदास मंदिर, कजमन्नीचक, गैस गोदाम रोड, गुलाबबाग चौक, बाढ़ (पटना) में किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"