बबुरबन्ना के स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया:बच्चों ने राधा-कृष्ण बन मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए....

बबुरबन्ना के राईजिंग टोडरल स्कूल बबुरबन्ना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया
 ●विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया धूमधाम से, नृत्य नाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोहा
बिहारशरीफ, बबुरबन्ना : बिहाशरीफ शहर के साहित्यिक भूमि बबुरबन्ना स्थित राईजिंग टोडरल स्कूल बबुरबन्ना में जन्माष्टमी का पर्व हर्ष उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व समारोह में छोटे-छोटे विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सम्बन्धित अनेकों रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय के प्राचार्य सुधन कुमार एवं साहित्यकार राकेश बिहारी शर्मा के द्वारा जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया।
मौके पर शिक्षाविद साहित्यकार राकेश बिहारी शर्मा ने सभी बच्चों, अभिभावकों और स्कूल परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर बात करते हुए कहा कि हमें हमेशा सत्य, धर्म और कर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें मुश्किल हालात में भी सही काम करने और अधर्म के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती हैं।
संस्कृति और परंपराओं से जुड़ते हैं बच्चे : धीरज कुमार
समाजसेवी धीरज कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़े ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों को अपनी संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं को समझने का मौका मिलता है। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में प्राचार्य सुधन कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित अनेकों प्रसंगो का रोचक तरीके से वर्णन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवनचरित्र से संबंधित विभिन्न प्रकार के नाटकों और नृत्य नाटिकाओं से छात्रा वैष्णवी भारती और स्वाति कुमारी ने दर्शकों का मन मोह लिया। 
विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती तान्या कुमारी और युवराज सिंह ने भगवान कृष्ण से सम्बन्धित भजनो का गायन किया। समारोह के अंत में मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी रखा गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और सुंदर कपड़ों ने जन्माष्टमी समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती खुशबू कुमारी और अनुज कुमार के द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त अंकिता कुमारी के द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"