डॉ विजय कुमार सिंह जी नालंदा के एक अजीम शख्सियत हैं ....!!

लेखक :- साहित्यकार राकेश बिहारी शर्मा, महासचिव शंखनाद साहित्यिक मंडली
बहुजन हिताय बहुजन सुखाय महापुरुष जन्म लेते हैं। उनका आविर्भाव समाज के हितार्थ होता है। वह समाज की रूढ़िवादी परम्परा का अनुसरण नहीं करते। अपितु समाज को बदल डालते हैं।
वर्तमान समय में बिहार में ऐसे कई नायक हैं जिनका जिक्र नहीं किया जाती है। दरअसल, इतिहास लिखना या सामाजिक राजनीति करना एक राजनीति है। कुछ लोगों का मानना है कि राजनीति यथार्थ की अभिव्यक्ति होती है, लेकिन एक साहित्यकार जिस यथार्थ को अपनी अभिव्यक्ति के लिए चुनता है उसके पीछे उसकी विचारधारा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत में जाति एक बहुत बड़ी विचारधारा के रूप में भी काम करती रही है, इसलिए हमारे देश में सामाजिकता के तौर पर राजनीति में लेखन भी जातिगत विचारधारा से प्रेरित रहा है। वर्तमान समय में इतिहास बनाये एवं लिखे भी जाते हैं। कभी-कभी समाज का प्रभुत्वशाली तबका समाज में कुछ कहानियां फैलाता है फिर उन कहानियों को लिख दिया जाता है। धीरे-धीरे यह कहानी जनमानस में भी दर्ज हो जाती है और बाद के वर्षों में उसे सच्चा इतिहास मान लिया जाता है। इस तरह से कई सच्चे और कर्मठ समाजसेवियों व महापुरुषों को इतिहास के पन्नों से मिटाने का काम किया जा रहा है।
ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी डॉ.विजय कुमार सिंह जी हैं। इनके कार्य एवं विचार का प्रभाव नालंदा के कण-कण और प्रतिष्ठित गणमान्य एवं आम-आवाम के बीच श्रद्धा के पात्र हैं। डॉ.विजय कुमार सिंह जी एक अजीम शख्सियत हैं।

डॉ.विजय कुमार सिंह का जन्म और शिक्षा-दीक्षा

डॉ. विजय कुमार सिंह का जन्म 10 दिसम्बर 1955 को नवादा जिला प्रखंड वारसलीगंज के ग्राम+पोस्ट कोचगांव में पिता स्व. टीपी सिंह (तनिक प्रसाद सिंह) के घर में हुआ।
डॉ.विजय कुमार सिंह का प्राथमिक शिक्षा खगौल तथा मध्य विद्यालय नगरनौसा से सातवां पास करने के बाद श्री बापू उच्च विद्यालय कोचगांव से दसवां पास कर बिहार शरीफ के नेशनल हाई स्कूल शेखाना से 1973 में मैट्रिक परीक्षा पास की।1974 में नालन्दा कॉलेज बिहारशरीफ से आई.ए. तथा 1980 में बी.ए. पास किये। 1990 में मगध होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बिहारशरीफ नालन्दा से पास किये। वर्ष 1990 से इसी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्य किये। डॉ. विजय कुमार सिंह जी वर्तमान में बिहारशरीफ के नगर निगम रोड़ स्थित अपना क्लिनिक खोलकर समाजसेवा के कार्य से लगे हुए हैं।

देश में डॉ.विजय कुमार सिंह जैसे मानवीय लोगों की जरूरत

डॉ० विजय कुमार सिंह एक वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक हैं। वर्तमान में रेड क्रॉस नालन्दा के अजीवन सदस्य एवं जिला शाखा का पहला संरक्षक हैं। भारत के राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद के द्वारा प्रमाण-पत्र से सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक आदि के रूप में मगध होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज, रेड क्रॉस, एल आई सी जैसी संस्थाओं के लिए इन्होने बेहतर कार्य किया है। होम्योपैथी में DH-MS- स्नातक (बी०एच० एम.एम.) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद इन्होनें वर्षो निर्धन रोगियों कि अल्प-शुल्क या निःशुल्क चिकित्सा की है। अपने 30 वर्षों से ज्यादा के प्रैक्टिस में कई गंभीर और जटिल रोगों से पीड़ित तथा एलोपैथी एवं आयुर्वेदि के ईलाज से थक चुके रोगियों को होम्योपैथी द्वारा रोग मुक्त किया है। पिछले साल कोरोना के चलते लोग रक्त दान से कतरा रहे थे, लोग रक्तदान से नहीं कोरोना से डर रहे थे। लॉक डाउन और कोरोना के वक्त रक्त का आंकड़ा लाने के डॉ० विजय कुमार सिंह ने लोगों को रक्त दान केन्द्र तक लाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास किए, किसी को फोन कर इंसानियत के नाते बुलाया किसी को वीडियों भेज उसका डर निकाला। रेड क्रॉस, वल्ड बैंक, वीम्स पावापुरी (वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी) , CRP कैम्प राजगीर, एनटीपीसी बाढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन आदि संस्थाओं के सहयोग से कई रक्त शिविरों का सफल आयोजन किया है। वर्द्धमान भगवान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीम्स अस्पताल, पावापुरी-नालंदा) में भी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्य किये हैं। कोरोना काल में रोगियों को रक्त की कमी नहीं हो उसके लिए उन्होंने सफलता पूर्वक नेतृत्व में रक्त दान कार्यक्रम का संचालन किया है।

डॉ. विजय कुमार सिंह का राजनैतिक जीवन

समाजसेवी डॉ. विजय कुमार सिंह जी नालंदा में कई जनहित कार्य किए हैं, जबकि उनके पास ज्यादा संसाधन नहीं रहते हैं। फिर भी जनहितकारी कार्यक्रम नालंदा की धरती पर किया है। ये मूल रूप से नवादा जिला के रहने वाले हैं। लेकिन इनका कार्यक्षेत्र नालंदा जिला में रहा है।
डॉ. विजय कुमार सिंह का राजनैतिक जीवन आनंद मोहन की पार्टी बिहार पीपुल्स पार्टी के नालन्दा जिला के टेक्निकल सेल के जिलाध्यक्ष के पद पर सक्रीय रहे। इसके बाद नवादा जिला से जिला अध्यक्ष बनाये गए। 1995 में नवादा के गोविंद पुर विधानसभा से चुनाव लड़े और राजद के केबी यादव से पराजित हो गये।
कुछ दिनों के बाद आनंद मोहन जी ने अपनी पार्टी को नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडिस की समता पार्टी में सम्लित कर नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत किये। नीतीश कुमार का जदयू पार्टी बना तो 2012 तक जदयू के किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव बनाये गए।

डॉ. विजय कुमार सिंह प्रतिनिधि के रूप में अग्रणी बैंक में सक्रिय भूमिका

डॉ. विजय कुमार सिंह जॉर्ज फर्नांडिस के जिला प्रतिनिधि के रूप में अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के जिला स्तरीय बैठक में सक्रीय भूमिका निभाई। और साथ ही साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के जिला प्रतिनिधि के रूप में विभागीय आदेसानुशार अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि के रूप में सक्रीय रहे हैं। वर्तमान समय में वर्ष 2004 में स्व. डॉ.आर इसरी अरशद जो तत्कालीन रेड क्रॉस नालंदा के सचिव थे, उनके अनुरोध पर गरीबों के सहायतार्थ रेड क्रॉस नालन्दा में फ्री निस्वार्थ भाव से भी सेवा की। और जब रेड क्रॉस नालन्दा का अपना ब्लड बैंक 2009 में स्थापित किया गया, तो शहर में लोगों के बीच पुरजोर जन-जन के बीच जागरूकता अभियान चलाया। आज तक ये निरन्तर ब्लड बैंक के रक्तदान शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्य करते रहते हैं। डॉ. विजय कुमार सिंह जी के सक्रियता पूर्ण कार्यों को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर से नालन्दा जिला के पहला रेड क्रॉस संरक्षक भी बनाये गए। कर्मठ समाजसेवी डॉ.विजय कुमार सिंह जी से युवाओं को उनके कार्यों से सीख लेने की आवश्यकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!