सोहसराय अड्डा पर बाजरे से बनी मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमा..!!

सोहसराय, 21 अक्टूबर 2023: बिहारशरीफ- सोहसराय अड्डा पर के ऐतिहासिक भूमि पर शारदीय नवरात्र को ध्यान में रखते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करने में मुंगेर गायत्री नगर पूरब सराय के मूर्तिकार रंजन आर्ट्स युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। सोहसराय क्षेत्र में कई पूजा पंडाल लगाए जाते हैं। शहर में कलात्मक मूर्तियों की काफी डिमांड रहती है।
 सोहसराय के अड्डा पर मूर्तिकार रंजन आर्ट्स ने अपने सहयोगियों के साथ इस बार बाजरे अन्न से ऐसी मूर्ति बनाई है जिसको लेकर लोगों द्वारा उसकी जमकर तारीफ की जा रही है। मूर्ति इतनी सुंदर बनी है जिसे देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि बाजरे का इस्तेमाल करते हुए मूर्ति का निर्माण किया गया है।
शंखनाद साहित्यिक मंडली के महासचिव राकेश बिहारी शर्मा ने मूर्तिकार रंजन आर्ट्स से बात किया तो उन्होंने बताया कि यह मूर्ति प्रधनमंत्री के पौष्टिक मोटे अनाजों के बारे में अपने कला के माध्यम से जानकारी दी गई है, इस मूर्ति को बनाने में एक क्विंटल बाजरा का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मैं हमेशा कुछ हट कर प्रतिमा तैयार करता हूँ। 
वे पिछले कई सालों से इस तरह की यूनिक प्रतिमा तैयार करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मूर्ति का निर्माण अब अंतिम चरण में है, सप्तमी तिथि को मां का पट पूजा अर्चना करने के लिए खोल दिया गया है। क्योंकि आज विशेष रूप से श्रृंगार कर मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया की मूर्ति को बनाने में 100 किलो ग्राम बाजरा,काजू,अंजीर, मखाना सहित पिस्ता, बादाम आदि का इस्तेमाल खूबसूरती से किया गया है।
रंजन आर्ट्स द्वारा यह भी बताया गया कि 12 फीट की इस मूर्ति का निर्माण करने के लिए कुल पांच कारीगर लगाए गए हैं। पंडाल में नंदी बैल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल उत्तराखंड का केदारनाथ धाम का प्रतीकात्मक रूप है। उन्होंने यह भी कहा कि 5 कारीगरों के लगाए जाने के बावजूद भी करीब एक महीने का समय मूर्ति के निर्माण में लग गया।
उन्होंने यह भी बताया कि मूर्ति का ऑर्डर देने वाले लोगों द्वारा ही बाजरा से मूर्ति बनाने की बात कही गई थी। ऐसे में जिन लोगों द्वारा मूर्ति बनाने का आर्डर दिया गया था उनके द्वारा ही बाजरा उपलब्ध कराया गया। फिलहाल मूर्ति को देखने के बाद लोगों द्वारा कारीगर की जमकर तारीफ की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!