इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया..!!

बिहारशरीफ, 01 मई 2024 : बिहारशरीफ के 17 नम्बर तालाब पर स्थित लाडली होटल के सभागार में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान एक्टू के राज्य उपाध्यक्ष मकसूदन शर्मा ने लाल झंडा फहराकर झंडोत्तोलन किया और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
जिसकी अध्यक्षता एक्टू के राज्य उपाध्यक्ष मकसूदन शर्मा एवं पांच सदस्यीय कमिटी के द्वारा तथा संचालन माले नेता कॉमरेड विनोद कुमार रजक ने किया।
इस मजदूर दिवस के मौके पर उपस्थित गठबंधन के पदाधिकारियों एवं सभी उपस्थित सदस्यों ने एक विचार गोष्ठी की एवं गोष्ठी में अपनी एकजुटता प्रदर्शित किया।
अध्यक्षता करते हुए एक्टू के मकसूदन शर्मा ने मई दिवस के अवसर पर शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज का दिन पूरे विश्व में मजदूर वर्ग के संघर्ष, कुर्बानी और शिकागो के मजदूरों का इतिहास को याद करने का दिन है। मजदूरों ने कुर्बानी देकर जो अधिकार हासिल किए थे, उन अधिकारों को भी ये तानाशाह, नव फासीवादी वर्तमान सरकार हमसे छिन लिया है। हमें पूंजीवादी-साम्राराज्यवादी बर्बरता के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। वर्तमान समय में मजदूरों को अपने हक की लड़ाई को और तेज करने की जरूरत है। संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में मजूदरों पर दमन तेजी से बढ़ने वाली है। 12 घंटे का कार्य दिवस, ट्रेड यूनियनों पर रोक, वेतन में कटौती जैसे हमलों को रोकने के लिए और मेहनतकशों की मुक्ति के लिए हमें एक साथ आकर सोचने की जरुरत है, सभी सगंठनो को संयुक्त रूप से संघर्ष को तेज करने की जरूरत है। नालंदा लोकसभा चुनाव 2024 में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस, (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन), (इंडिया गठबंधन) के लोकप्रिय प्रत्यासी डॉ. संदीप सौरभ को भारी मतों से जीताकर मजदूरों के आंदोलन को सफल करें। और अपनी सरकार बनाने का काम करें। पूरा मजदूर तबका समाज की रीढ़ है।
मौके पर माले नालंदा जिला सचिव सुरेन्द्र राम ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूर संगठनों की मान्यता रद्द किया जा रहा है और मजदूर संगठनों पर प्रतिबंध भी लगाया जा रहा है। वर्तमान सरकार खुलकर पूंजीपतियों के पक्ष में खड़ी है। केंद्र की सरकारे मजदूर से ज्यादा कम्पनियों के लिए फिक्रमंद हैं।  
सीपीआई नेता राज किशोर प्रसाद ने कहा कि मजदूर वर्ग को अपने आर्थिक लड़ाई के साथ-साथ राजनीतिक लड़ाई को तेज करने के लिए गठबंधन प्रत्यासी डॉ.संदीप सौरभ को जिताने का काम करें। क्योकि पूंजीवाद, साम्राज्यवाद मानव जाति मजदूरों की रक्षा नहीं कर सकता। इनका नव-उदारवादी नीतियां, इनका खोखलापन, बढ़ता संकट इनकी हकिकत दुनिया के सामने आ चुका है।
मौके पर इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी डॉ. संदीप सौरभ ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी सरकार का अब तक का कार्यकाल निराशाजनक और हर मोर्चे पर विफल रहा है। यह सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करने पर तुली हुई है। दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। दलित प्रेम का नाटक किया जा रहा है। मजदूर वर्ग को राजनीति से भी लैस होने की सख्त जरूरत है। क्योकि पूंजीवाद, साम्राज्यवाद मानव जाति की रक्षा नहीं कर सकता। इनका नव-उदारवादी नीतियां, इनका खोखलापन, बढ़ता संकट इनकी हकिकत दुनिया के सामने आ चुका है। इस कठिन समय में भी फासिस्ट सरकार ने सम्प्रदायिक, फ़ासीवादीकरण तेजी से बढ़ रही है। हमे सभी को संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। 
संचालन करते हुए माले नेता विनोद रजक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जाति और धर्म के नाम से देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। मौजूदा सरकार इस संकट का बोझ मजदूर वर्ग के पीठ पर लाद देना चाहती हैं बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई तेजी से बढ़ रही है। केंद्र की फासिस्ट सरकार जो कॉर्पोरेटो के इशारे पर 44 श्रम कानूनों को बदल कर 4 श्रम कोड लाया है, जो मजदूरों को मालिको का गुलाम बनाने के लिए है।
सरदार वीर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जाति और धर्म के नाम से देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। मौजूदा सरकार इस संकट का बोझ मजदूर वर्ग के पीठ पर लाद देना चाहती हैं, जनता इलाज के आभाव में मर रही है, सरकार भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार के पास मेहनतकशों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। 
आयोजित गोष्ठी में राजद जिलाध्यक्ष अशोक हिमांशु ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों को अपने हक की लड़ाई को और तेज करने की जरूरत है। संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में मजूदरों पर दमन तेजी से बढ़ने वाली है। 12 घंटे का कार्य दिवस, ट्रेड यूनियनों पर रोक, वेतन में कटौती जैसे हमलों को रोकने के लिए और मेहनतकशों की मुक्ति के लिए हमें एक साथ आकर सोचने की जरुरत है, सभी विपक्षी पार्टियों को संयुक्त रूप से संघर्ष को तेज करने की जरूरत है।  
 राजद नेता पप्पू यादव ने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार ने श्रमिकों के अधिकारों को पीछे धकेला है। उनके अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है, चाहे वे कृषि क्षेत्र में काम करते हों या सार्वजनिक या निजी या असंगठित शहरी क्षेत्र में। उनकी आवाज अनसुनी की जा रही है। 
राजद नेत्री मनोरमा देवी ने कहा कि सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार व महंगाई से मजदूर वर्ग इस समय सबसे ज्यादा परेशान हुआ है। मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराने की बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है।
राजद युवा अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा- मोदी सरकार आने के बाद मजदूर वर्ग पर हमले बहुत तेजी से बढ़े हैं। मोदी सरकार खुलकर पूंजीपतियों के पक्ष में खड़ी है। मैं मजदूर का बेटा हूं, और मैंने श्रमिक संघ का नेतृत्व किया है, मुझे पता है, श्रमिकों के समक्ष खड़ी समस्याओं से निपटने के लिए और बहुत कुछ करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण पहला कदम यह हो कि निर्णय लेने में श्रमिकों की उपेक्षा बंद हो, श्रमिकों की आवाज को पुनर्जीवित किया जाए।
इस अवसर पर अधिवक्ता सरफराज अहमद खां, माले नेता पाल बिहारी लाल, नसीर साहब, दत्ता बाबू, अर्जुन प्रसाद, दीपक कुमार सिंह, पोलित ब्यूरो कॉमरेड धीरेन्द्र झा सहित इंडिया गठबंधन के सैकड़ो सदस्यों ने भाग लिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!