समाजसेवी महिला के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि...!!
बिहारशरीफ, 28 मार्च 2025 : 27 मार्च दिन गुरुवार को देर शाम बिहारशरीफ के कटरा पर मोहल्ले निवासी अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) के संयुक्त सचिव अजय कुमार शर्मा की 93 वर्षीय माता समाज सेविका स्व. सुदामा देवी के निधन पर अजय कुमार शर्मा के घर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनके तैलचित्र पर स्थानीय एवं जिले के नाई संघ के पदाधिकारीगण एवं स्थानीय गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय नाई संघ के जिला संयोजक समाजसेवी राकेश बिहारी शर्मा ने 93 वर्षीय समाज सेविका स्वर्गीय सुदामा देवी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. सुदामा देवी जी स्व. वालेश्वर ठाकुर की पत्नी थी। वे अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्री छोड़कर गई हैं। स्व. सुदामा स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी एवं मृदुभाषिणी तथा एक सफल गृहिणी के साथ-साथ सामाजिक, राजनैतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेनी वाली धार्मिक महिला थी। उन्होंने अपना जीवन अंतिम घडी तक समाजसेवा में ही व्यतीत किया। यही कारण रहा कि वे कटरा पर मोहल्ले में खास के साथ-साथ आम के बीच भी काफी लोकप्रिय रही।
मौके पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय सुदामा देवी में समाज सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनके निधन से नाई संघ को झटका लगा है। ये पुरे परिवार एवं समाज को जोड़कर रखती थी। उन्होंने कहा कि माता वात्सल्य प्रेम प्रकृति का अनुपम वरदान है, जो हमें माता स्वर्गीय सुदामा देवी के रूप में मिला है। स्व. सुदामा देवी एक कुशल समाजसेवी एवं धर्मपरायण महिला थी।
मौके पर संघ के उपाध्यक्ष रणजीत कुमार अकेला, महासचिव परमिंदर शर्मा, सचिव जनार्दन ठाकुर वरीय विधि सलाहकार सुरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष बबलु कुमार, सूचना मंत्री राजेश कुमार ठाकुर, जिला कार्यकारणी मुन्ना शर्मा, भीम शर्मा, संजय कुमार शर्मा, कारु ठाकुर, दयानन्द ठाकुर, परमानंद शर्मा, छोटन ठाकुर, मोती ठाकुर आदि मौजूद थे। श्रद्धांजलि सभा में स्व. सुदामा देवी के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद