उत्क्रमित मध्य विद्यालय विद्यापीठ मोहनपुर नालंदा में संविधान दिवस का आयोजन किया गया...!!

आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को टीम सम्राट के सदस्यों के के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय विद्यापीठ मोहनपुर नालंदा में संविधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान को याद किया गया और विशेषकर दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का संविधान के शिल्पकार डॉ0 भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्षो को याद किया गया जिसमें पुरुषों से कहीं अधिक महिलाओं हिस्सा लिया, टीम सम्राट के सदस्य हमेशा सामाजिक और राजनीति जागरुकता कार्यक्रम विभिन्न विभिन्न जगहों में कराती, आज संविधान दिवस के अवसर पर टीम सम्राट के सदस्य सम्राट नलिन मौर्य ने संविधान को घर घर  पहुँचाने और स्कूली पाठ्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय से ही बच्चों को संस्कृति कार्यक्रम, चित्रकला के माध्यम से उनके अधिकारों बताने के लिए विशेष शिक्षक की नियुक्ति की बात रखी साथ में विवेक चंदन कुशवाहा ने संविधान के मार्मिक इतिहास के वरीकियों को बताया साथ में समीक्षा पर बल दिया वहीं
 राजेश प्रसाद प्रधानाध्यापक विधापीठ अर्जुन प्रसाद, शिवनंदन प्रसाद सिलाव मत्स्यजीवि मंत्री, डॉक्टर रामवृक्ष प्रसाद, छोटी सर ने बालक, शिक्षक और अभिभावक के समन्वय से ही शिक्षा अपनी उत्कृष्टता को प्राप्त करेगी तभी संविधान दिवस का सही मायने सामने आयेगी, वही भैया अजीत और उनकी टीम ने अपने लोक गीत के और नाटक के मध्यम से संविधान साथ में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस प्रति जागरूक किया अंत में टीम सम्राट के सदस्यों ने मुम्बई हमले (26/11) में शहीद हुए जवानों को एक मिनट के खड़ा मौन होकर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी साथ में  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीविका दीदी, आसपास की महिलाओं एवं पुरुषों टीम सम्राट के सदस्य सम्राट नलिन मौर्य,दिनेश रजक, आशा देवी मुखिया,राहुल मांझी, मुकेश चंद्रवंशी वार्ड सदस्य, बबलू चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी ,डॉ0 पिंकू कुमार, सोनू सिंह, अरविंद राम, सूरज रविदास, उमेश मांझी, शत्रुधन रविदास, चंदन सिंह, मंजु देवी, सोनी देवी, आशा देवी, रौशन शर्मा, सुशीला देवी एवं अन्य।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!