ऐतिहासिक होगा कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह, जिला कार्यलय में नाई संघ ने की बैठक

बिहारशरीफ 19 जनवरी 2024 :  18 जनवरी 2024 दिन गुरुवार की देरशाम को अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) जिला कार्यलय सोहसराय में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी और नाई सम्मान समारोह को लेकर एक बैठक आहूत की गई। इस दौरान दर्जनों की संख्या में नाई समाज के लोग बैठक में शामिल हुए। जहां सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी बातों से बैठक को संबोधित किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जनवरी 2024 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 100 वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाई जाय।
मौके पर संघ के जिला संयोजक शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की राजनीति और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कर्पूरी ठाकुर बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजनेता थे। वे जितना राजनीति और समाजवादी विचारधारा में गहरी पैठ बनाये हुए थे, उतना ही साहित्य, कला और संस्कृति में थे। इस बार नालंदा का जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का शताब्दी समारोह जिले का ऐतिहासिक होगा। कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नाई संघ नालंदा के द्वारा हर साल बिहारशरीफ में जयंती समारोह मनाई जाती है। ऐसे में 30 जनवरी 2024 को जयंती समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि आज बिहार से हमारे जाति के लोग किसी सदन के सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा- जबकि देश के कई प्रदेशों में आयोग का गठन कर नाई समाज के उत्थान का कार्य किए जा रहे है। जबकि हमारा  जाति रविदास अनुसूचित जाति के साथ चौक चौराहों पर बैठकर मानव जाति को सुंदर स्वरूप बनाता है। जबकि सरकार सामाजिक न्याय और समाज के अंतिम व्यक्ति की बात करती है लेकिन बिहार में नाई समाज के उत्थान के लिए कोई कार्यक्रम नहीं चलाया गया। जबकि नाई विकास आयोग केस कला के माध्यम से इस सामाज को मुख्य धारा में जोडा जा सकता है। 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी और नाई सम्मान समारोह नालंदा के सामुदायिक भवन रामचन्द्रपुर नालारोड़ में 30 जनवरी 2024 को जिला स्तरीय कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा पटना के रविंद्र भवन गीरचंद पटेल पथ पटना में 01 फरवरी 2024 को जन्म शताब्दी समारोह सह नाई सम्मान समारोह आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी करेंगे। इस दौरान नाई समाज के लोगों को सम्मान के लिए आवाज उठाने का काम किया जायेगा। 
बैठक में इस दौरान महासचिव परमिंदर शर्मा, जिला सचिव जनार्दन ठाकुर, जिला सम्मानित सदस्य रंजीत कुमार अकेला, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्रम कुमार, जिला सुचना मंत्री राजेश कुमार ठाकुर, जिला सलाहकार सुधीर कुमार शर्मा, जिला सलाहकार अशोक कुमार शर्मा बालमुकुंद शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, जिला विधि सलाहकार सुरेंद्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!