किसान फसल कटने के बाद पराली नहीं जलाएं , सेटेलाईट से होगी जांच...!!

हरनौत (नालंदा)(संसू)। कृषि विभाग द्वारा  2024-25 के लिए प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित ई. किसान भवन में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एनएफएसएम के जिला तकनीकी सहायक पुरषोत्तम कुमार ,कृषि अभियंत्रण के  सहायक निदेशक अभिमन्यु कुमार  , कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक ज्योति सिन्हा  व डॉ. विद्याशंकर सिन्हा , आत्मा अध्यक्ष सह मुखिया हरिनारायण सिंह , हरनौत एफ पी ओ के चेयरमैन सह समाजसेवी चन्द्र उदय कुमार  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की
अध्यक्षता बीएओ ब्रज किशोर ने  की जबकि 
संचालन रौशन कुमार ने किया।उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है।इसका पालन बेहतर ढंग से करें। लोगों को रबी महोत्सव के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।कृषि आधारित योजनाओं को विस्तार से रखा गया।तिलहन फसल के बारे में बताया गया।राई, मसूर, गेहूं, आलू सहित अन्य पर चर्चा हुई। वैज्ञानिक खेती करने पर जोर दिया गया।फसलों में लगने वाले रोग के निदान पर भी बातें रखी गयी। पदाधिकारियों ने किसानों से अपील किया  कि फसल कटने के बाद पराली नहीं जलाएं।सेटेलाईट से इसकी निगरानी होगी ।इससे वातावरण में जहर घुलता है। साथ ही खेतों की उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती है।किसान अपने खेत की समय पर जुताई कर फसल की बुवाई करें।निश्चित रूप से आपकी फसल दोगुनी होगी।  कृषि पदाधिकारी श्री चरण ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाएं किसानों के हित में है। चना, मसूर, सरसों, मटर आदि किसानों को ससमय उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान भी इसका अधिक से अधिक लाभ उठाये। कहां कि यदि किसानों को किसी तरह की परेशानी होती है, तो इसकी जानकारी त्वरित कार्यालय को दें।समस्याओं का समाधान होगा। पर्यवेक्षक, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार आदि तत्परता से काम कर रहे है।
मौके पर नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज के   सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार  व डॉ सुनील कुमार यादव , मुखिया विद्यानंद बिंद , जदयू के किसान प्राकोष्ट के नेता चंद्रदेव प्रसाद  , उप प्रमुख प्रमोद राम , आत्मा के सहायक तकनीक प्रबन्धक  अभय कुमार  , प्रखंड कृषि समन्वयक रंजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे। हरनौत मगध फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन चन्द्र उदय  कुमार ने सभी पदाधिकारी से निवेदन किया कि किसानों को समझाएं बहुत तेजी से लोग पराली जला रहे हैं जिससे जमीन के साथ-साथ हवा भी प्रदूषित हो रही है आने वाली पीढियां के लिए यह बहुत नुकसानदेही होगा उपस्थित किसानों से भी इन्होंने नम्र निवेदन किया कि कोई दूसरा उपाय करें पराली किसी हालत में ना जलाएं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!