होली हमें देश की एकता, सभ्यता और संस्कृति का संदेश देती है : राकेश बिहारी....!!

●नाई संघ ने सौहार्द से मनाया होली मिलन समारोह
 ●नाई संघ ने मनाया होली पर्व, गुलाल लगाकर दी बधाई
बिहारशरीफ,05 मार्च 2025 : अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन नालंदा की ओर से मंगलवार की देर शाम संघ कार्यालय सोहसराय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन संयोजक राकेश बिहारी शर्मा ने किया।
इस दौरान मंच संचालन करते हुए संघ के जिला संयोजक साहित्यकार राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, ऊर्जा और नए उत्साह का प्रतीक भी है। यह भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली, दीपावली, ईद आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। सारे भेदभाव भूलाकर उसे मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से निवेदन किया की आप सभी को ये ध्यान रहे की किसी की भी होली बेरंग ना हो, अतः आप सभी पानी को बचाये और बनावटी अबीर और जहरीले रंगो का प्रयोग नहीं करें। होली हमें देश की एकता, सभ्यता और संस्कृति का संदेश देती है।
मौके पर अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि होली हर्ष और उल्लास का त्योहार है,  होली का त्योहार हमें समृद्धि, शांति, प्रगति, सद्भाव तथा खुशी साझा करने के लिए एकजुट करता हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे होली के त्योहार को पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं।
वरीय महासचिव विनय कुमार आलोक ने कहा- रंगों का यह त्योहार वसंत का संदेशवाहक भी है। भागदौड़ से भरी जिंदगी में यह त्योहार एक सुकून प्रदान करता है। यह अकेला ऐसा त्योहार है, जो समतामूलक समाज की परिकल्पना को भी साकार करता है। इस त्योहार में जाति, धर्म, अमीर-गरीब की कोई खाई नहीं होती। सब इस त्योहार को मनाते हैं, एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल डालते हैं।
मौके पर संघ के संरक्षक मकसूदन शर्मा ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। समारोह के दौरान सदस्यों ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाए, जिससे पूरा माहौल होलीमय हो गया। “बिरज में होली खेले नंदलाल…” जैसे पारंपरिक गीतों पर सभी झूम उठे। समारोह के अंत में चयनित जिला कार्यसमिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया।
इस अवसर पर अरविंद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, जनार्दन ठाकुर, बबलू भैया, परमिंदर शर्मा, पिंटू कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा, सरवन शर्मा, अशोक शर्मा, सूरज कुमार, मुन्ना कुमार, विक्रम कुमार, राजेश कुमार ठाकुर, नंदकिशोर कुमार ठाकुर, सुधीर कुमार शर्मा, मनोज कुमार, पंकज कुमार, संतोष कुमार शर्मा, सुबोध कुमार सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम को यादगार बनाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"