ककड़िया विद्यालय में खेलो और सीखो कार्यक्रम के तहत कई खेलों का सफल आयोजन हुआ... ll

नूरसराय, ककड़िया 30 अगस्त 2025 : मध्य विद्यालय ककड़िया में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार खेलो और सीखो कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दिलीप कुमार के अध्यक्षयता में किया गया।
इस आयोजन से छात्र छात्राओं में खेल भावना और शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा मिला है। 
प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने बताया कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को सामुदायिक भावना, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखने को मिलता है, जो उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। 
मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने "खेलो और सीखो" कार्यक्रम के उद्देश्य और लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं हैं, बल्कि वे छात्रों के मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल अनुशासन, दृढ़ता, कुशल कार्य शैली, नैतिकता और लक्ष्य निर्धारण जैसे आवश्यक जीवन कौशल सीखते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी विद्यालय में खेल कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है, क्योंकि यह छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। 
खेलो इंडिया योजना का भी उद्देश्य पूरे देश में खेलों को प्रोत्साहित करना और बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
 मौके पर शिक्षिका पूजा कुमारी ने कहा कि खेल छात्रों के बीच सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं और उन्हें एक टीम के रूप में काम करना सिखाते हैं। 
विद्यालय के खेल अनुदेशक मुकेश कुमार ने कहा कि खेल छात्रों में नेतृत्व कौशल को निखारते हैं और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाते हैं। 
शिक्षिका अनीता कुमारी ने कहा कि खेल छात्रों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
शिक्षक अरविंद कुमार शुक्ला ने कहा कि खेल छात्रों को सामाजिक संबंध बनाने और अपनी नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
मौके पर शिक्षक रणजीत कुमार सिंहा ने कहा कि खेल से बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त एवं शिक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह पैदा होता।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने कब्बडी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कैरम, व्यापार खेल, गुब्बारा दौड़, वॉलीबॉल, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ आदि खेलों में चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागी को मेडल देकर सम्मानित किया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानमंत्री अर्जुन कुमार, शिक्षा मंत्री सोनाली कुमारी, काजल कुमारी, खुशी कुमारी, जौशन कुमार, राजवीर कुमार, दिव्या भारती, राशी कुमारी, वर्षा कुमारी, अजय कुमार, गौतम कुमार, सोहानी कुमारी, नंदनी कुमारी सहित विद्यालय परिवार के सभी छात्र-छात्राओं ने तन्मयता से भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ककड़िया विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

ककड़िया मध्य विद्यालय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन...!!