आमंत्रण पत्र....!!
मान्यवर !
दिनांक 09 नवम्बर 2025 दिन रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रीगुरुनानक देव जी शाही संगत मोगलकुआँ-बिहारशरीफ में बिहार सिख फेडरेशन पटना साहिब के तत्वावधान में बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पटना साहिब एवं स्थानीय सिख संगत के सहयोग से श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का 557 वाँ प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। यह आयोज बिहार सिख फेडरेशन साहिब के संस्थापक सरदार भाई त्रिलोक सिंह निषाद जी के देख-रेख में होगा।
इस नानकशाही संगत में पटना गुरूद्वारा के कई विद्वानों द्वारा शबद कीर्तन एवं गुरबाणी का पाठ होगा, साथ ही साथ श्री गुरू नानक देव जी महाराज की जीवनी के बारे में बखान किया जाएगा। तदोपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण और सामूहिक लंगर का आयोजन किया जाएगा।
अतः आप सभी गुरुनानक नामलेवा साहित्यिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं आपसी सोहार्द वातवरण निर्माण के लिए आप सभी अपने-अपने विचारों से लोगों को अवगत कराकर गुरु की आशीर्वाद प्राप्त करें।
उक्त अवसर पर आप अपने सहयोगियों के साथ ससमय सादर आमंत्रित हैं।
निवेदक
भाई सरदार वीर सिंह
अध्यक्ष बिहार सिख फेडरेशन नालन्दा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद