मार्च में होगा राजगृह के ऐतिहासिक भूमि पर नंद वंश का एकदिवसीय महासम्मेलन....!!

●शिक्षा को समाज परिवर्तन की धुरी बताते हुए एकजुटता का आह्वान

●समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने की बात उठी

●बाढ़ में आल इंडिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन का बैठक सम्पन्न
बाढ़ (पटना), 29 दिसम्बर 2025 : रविवार की देर शाम पटना जिले के बाढ़ शहर स्थित पंचशील नगर कृष्ण मुरारी भवन में आल इंडिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (एआईएमसीईए) का बैठक भव्य एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी ठाकुर उर्फ़ गाँधीजी ने की, जबकि कार्यक्रम का विधिवत् संचालन संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने की। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन सचिव आदित्य नारायण सेन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ नंद वंश के गौरव चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनन्द के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा कैंडिल प्रज्वलन एवं प्रोफेसर डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा के स्वागत भाषण के साथ हुआ। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार साझा किए
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. कृष्ण मुरारी ठाकुर उर्फ़ गाँधीजी ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी समाज की वास्तविक पूंजी होती है। समाज को संगठित होकर अपने बच्चों को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना होगा। उन्होंने समाज में शैक्षणिक जागरूकता फैलाने और युवाओं को मार्गदर्शन देने की आवश्यकता पर बल दिया।
मौके पर शिक्षाविद राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की कुंजी है और संगठन का मुख्य लक्ष्य वंचित एवं पिछड़े वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संगठन और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने सदस्यों से ‘चलो गाँव की ओर’ अभियान को तेज करने की सलाह दी। समाज के पढ़े-लिखे लोग जब गाँव में जाकर किसी गरीब के घर एक गिलास पानी पीकर एंव बात-चीत करके आते है, तो सामने वाले का सीना चौड़ा हो जाता है, इससे प्रेरणा लेकर हम सभी को गाँव-गाँव जाने का अभियान चलाना चाहिए। लोगो के बीच बैठकर दुख व सुख बाँटना चाहिए। इतना मात्र से ही गाँव में एक वेमिसाल जागरूकता पैदा होगी। जो आत्म सम्मान से ओत-प्रोत होगी। जब लोगों में आत्म सम्मान जग जायेगा तो वे स्वय सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक व राजनैतिक रूप से उत्तरोतर मजबूत होगें।
मंच संचालन करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने संगठन विस्तार में अभियान की भूमिका बताते हुए सदस्यों को घर-घर संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया और सामाजिक समरसता एवं जनजागरण पर बल दिया। और कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही राजनीतिक सशक्तिकरण संभव है।
युवा लोक गायक सह संगीत शिक्षक मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज आत्मनिर्भर और सशक्त बनता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे परंपरागत कार्यों के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने बिभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी शिक्षा एवं सामाजिक चेतना को लेकर कई महत्वपूर्ण विचार दिए।
 
बैठक के मुख्य अतिथि आदित्य नारायण सेन ने अपने वक्तव्य में कहा कि महापद्मनन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (एआईएमसीईए) देशभर में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश से लेकर गाँव स्तर पर एकजुटता और सतत प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल पारंपरिक पेशों तक सीमित न रहकर आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ें। उन्होंने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम करने का सुझाव दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एमपी वर्मा ने संगठन मजबूती के अहम टिप्स दिए। बैठक के दौरान संगठन की मासिक एवं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
 
इस दौरान बैठक में अरविंद शर्मा आदि ने नंद वंश के गौरवशाली इतिहास एवं संगठन मजबूती पर अपनी अपनी बातें रखी। बैठक में प्रख्यात शिक्षाविद् साहित्यकार डॉ.सुबोध शर्मा, संजय कुमार, नीतीश कुमार, चंद्रमौली शर्मा, योगी ठाकुर, पप्पू शर्मा, डॉ. राजेंद्र ठाकुर, उमेश जी, सुनील जी, अनिल जी, धीरज कुमार, शैलेन्द्र कुमार, विजय कुमार शर्मा, समाजसेविका मोनी कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में प्रख्यात लोक गायक पद्मश्री भिखारी ठाकुर के प्रपौत्र तथा प्रख्यात साहित्यकार डॉ. रामदास राही जी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन की सफलता पर स्थानीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"