प्रधानाध्यापक एवं वरीय शिक्षक ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षिक भ्रमण पर निकली बस को किया रवाना...!!

नूरसराय - ककड़िया,18 जनवरी 2026 :  रविवार को समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत मध्य विद्यालय ककड़िया में पढ़ने वाले 50 बच्चों के शैक्षिक भ्रमण यात्रा की बस को प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार मेहता एवं वरीय शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण एक अच्छी योजना है, जिसके परिणाम स्वरूप यह बच्चे भी ऐतिहासिक क्षेत्र के विभिन्न नए स्थलों एवं प्राकृतिक स्थलों से रूबरू हो सकेंगे।
परिभ्रमण बस को रवाना करने के दौरान वरीय शिक्षक शिक्षाविद राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि शैक्षिक परिभ्रमण का मकसद सिर्फ छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों की सैर कराने तक ही सीमित नहीं बल्कि उन स्थलों को वरिकी से अध्यन कर अपना ज्ञान को समृद्ध करना भी है। इस कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा विद्यालय को राशि भी आवंटित किए जाते हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करना है, जिससे उनका भविष्योन्मुखी लक्ष्य और दिशा व्यापक हो और वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन के अनुभव प्राप्त कर सकें। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूल के बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है। बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मन लगा रहे इसके लिए यह योजना सरकारी विद्यालयों के लिए चलाई जा रही है।
इन बच्चों को पावापुरी के जल मंदिर, गौतमबुद्ध की ज्ञान भूमि राजगीर, कुंडलपुर और राजगीर के कई ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराई जायेंगी। गौतमबुद्ध व उनके जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों के बारे में तथा चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों और पशु-पक्षियों की जानकारी हासिल करेंगे, ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति अभिरुचि बनी रहे। 
 
परिभ्रमण यात्रा के लिए छात्र/छात्रा
अजय कुमार, अंकित कुमार, राजवीर कुमार, नंदनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, गौतम कुमारी, दिव्या भारती, चांदनी कुमारी,  काजल कुमारी, करण कुमार, रजनीश कुमार एवं शिक्षक सर्वश्री अनुज कुमार, अरविन्द कुमार शुक्ला, रणजीत कुमार सिन्हा, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, विश्वरंजन कुमार, मो. रिज़वान अफताब, शिक्षिका पूजा कुमारी, अनीता कुमारी, मुकेश कुमार, रामजी चौधरी को रवाना किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

61 वर्षीय दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का निधन, मानववाद की पैरोकार थी ...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!