भारतीय संस्कार विद्यापीठ चांदी बृंदावन के 10 वीं वार्षिकोत्सव पर कवि सम्मेलन.....!!

 ●भारतीय संस्कार विद्यापीठ चांदी बृंदावन के वार्षिकोत्सव में कवि सम्मेलन

● भारतीय संस्कार विद्यापीठ में कवि सम्मेलन: शब्दों और भावनाओं की एक शाम
शेखपुरा, 31 मार्च 2026 : स्थानीय भारतीय संस्कार विद्यापीठ चांदी बृंदावन में 10 वाँ वार्षिकोत्सव सह कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा मेहता व साधना रानी के द्वारा स्वागत गीत तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कवि व साहित्यकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
तत्पश्चात कवि सम्मेलन का औपचारिक शुरुआत शायर नवनीत कृष्ण के मधुर स्वर में मां सरस्वती की वंदना से हुई।
 इस कवि सम्मेलन में आमंत्रित कविगण एवं शायर सर्वश्री डॉ. लक्ष्मीकांत सिंह, कवि एवं साहित्यकार राकेश बिहारी शर्मा, शायर बेनाम गिलानी, कवि सुभाष चंद्र पासवान, कुमार आर्यन 'गयावी' शायर नवनीत कृष्ण, उपेंद्र प्रसाद प्रेमी, प्रवीण कुमार बटोही, धनञ्जय कुशवाहा उर्फ लखेरा लाल कुशवाहा, कवि अभिमन्यु प्रजापति
कवि मिथिलेश प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार चौहान, समाजसेवी पिंटू चंद्रवंशी, दरभंगा के अरुण कुमार यादव, परशुराम चौहान आदि ने काव्य पाठ किया।
समाजसेवी परशुराम चौहान जी ने कहा प्रख्यात और नवोदित कवियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सम्मेलन में बाहर से आए कवियों और साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस तरह का कार्यक्रम क्षेत्र में बराबर होते रहना चाहिए।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक शिक्षाविद विपिन प्रसाद ने कहा कि आज इस मंच पर कवियों और साहित्यकारों के द्वारा प्रस्तुत कविता ने हिंदी साहित्य और भारत की काव्य विरासत की समृद्धि को खूबसूरती से प्रतिबिंबित किया और श्रोताओं को मोहित कर दिया।
शब्दों का लयबद्ध प्रवाह और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव का निर्माण किया। इस आयोजन ने न केवल रचनात्मकता का जश्न मनाया बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों से हमारे जुड़ाव को भी मजबूत किया। इस शाम को सचमुच जादुई बनाने के लिए सभी कवियों और उपस्थित लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद!
 कार्यक्रम का संचालन शायर नवनीत कृष्ण ने किया। जबकि अध्यक्षता शंखनाद के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत सिंह ने किया।
मौके पर विद्यालय के संस्थापक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि शेखपुरा जिला के चांदी बृंदावन में भारतीय संस्कार विद्यापीठ स्कूल ही मात्र ऐसा एकलौता विद्यालय है जिसने पहली बार यहाँ कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ है।
इस दौरान रणजीत कुमार, अमरजीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, पिंटू कुमार, अरुण जी संजीत कुमार, जयराम प्रसाद वर्मा, गुरुदयाल महतो, राधेश्याम प्रसाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"