नाई संघ ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन....!!


●रविशंकर ठाकुर मृदुभाषी एवं स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी थे : राकेश बिहारी 
बिहारशरीफ, 18 मार्च 2026 : शहर के संघ कार्यालय में मंगलवार की देर संध्या को अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) के सक्रिय सदस्य कर्मयोगी रविशंकर ठाकुर के असामयिक निधन पर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित नाई संघ के सदस्यों ने स्व. रविशंकर ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय रविशंकर ठाकुर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि संघ उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। वे जीवनभर संघ के विकास के लिए काम करते रहे। आप भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, पर आपकी यादें और स्नेह हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।
मौके पर श्रद्धांजलि सभा में संघ के जिला संयोजक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि दिवंगत रविशंकर ठाकुर मृदुभाषी एवं स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी थे। वे सदैव समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम करते रहे। नालंदा जिले में नाई समाज को संगठित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं, समाज के हर परिस्थिति में सुख-दुःख में या समाज के लिए इनके द्वारा किए गए कार्य को भुलाना मुश्किल हैं। रविशंकर बाबू का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नाई समाज और जिले के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर उनके आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

नाई संघ के संरक्षक मकसूदन शर्मा ने कहा कि रविशंकर जी एक कर्मठ कार्यकर्ता, अनुशासित और दूरदर्शी थे। उनका साथ अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा नाई समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अकेला, समाजसेवी धीरज कुमार, भीम ठाकुर, सुधीर कुमार शर्मा, बबलू शर्मा, परविंदर शर्मा, जनार्दन ठाकुर, बबलू ठाकुर, अजय शर्मा, बिक्रम कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"