आमंत्रण पत्र....!
आपको यह जानकर हर्ष होगा कि दिनांक 5 मार्च 2026 को साहित्यिक भूमि बबुरबन्ना में महान क्रांतिकारी वीरांगना नीरा आर्या की 124वीं जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम सभी देशभक्तों, साहित्य प्रेमियों एवं समाज के जागरूक नागरिकों का स्नेहिल आमंत्रण करते हैं कि वे इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
कार्यक्रम का विवरण :
दिनांक: 5 मार्च 2026
स्थान: साहित्यिक भूमि, बबुरबन्ना बिहारी निवास
समय: प्रातः 10 बजे से
इस अवसर पर महान वीरांगना के त्याग, बलिदान एवं देशप्रेम को नमन करते हुए साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आपकी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत होगी।
सादर,
आयोजक
शंखनाद साहित्यिक मंडली
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें - शंखनाद