शेखपुरा डायट में प्रशिक्षणार्थियों ने किया योग ध्यान....

शेखपुरा, 9 अप्रैल 2026 : शेखपुरा शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रांगण में लक्ष्य आधारित मॉड्यूल पर आधारित पांच दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।
 यह सेवाकालीन प्रशिक्षण के अंतर्गत 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के तहत फिजिकल ट्रेनिंग (शारीरिक प्रशिक्षण) पीटी एवं योगा सत्र का शुभारंभ प्रातःकाल 5:30 बजे से प्रारंभ किया गया।
इसमें नालंदा जिले के नूरसराय, बिहारशरीफ, अस्थावां आदि प्रखंडों से आये कुल  200 प्रशिक्षु शिक्षक शामिल हुए।
इस सत्र में आधे घंटे का पीटी और आधे घंटे का योगा हुआ।
मौके पर मुख्य प्रशिक्षण प्रभारी श्री संतोष कुमार ने बताया की योग एवं प्राणायाम से ही व्यक्ति स्वस्थ एवं अनुशासित रह सकता है। उन्होंने योग के साथ बच्चों में नैतिक शिक्षा के महत्व को भी उपयोगी बताया।उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में नए सिरे से योग के प्रति जागरूक करना है।
मौके पर प्रतिभागी प्रशिक्षु शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने स्वयं के अनुभव को जोड़कर योग के महत्व और उद्देश्यों से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया एवं सभी को प्रेरित किया।
इस दौरान प्रशिक्षु  शिक्षिका पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, जितेंद्र कुमार मेहता, सतीश कुमार, अनुज कुमार, विश्वरंजन कुमार, बद्री कुमार रजक, सनाउल्लाह अंसारी, कमलेश कुमार पाण्डेय, अवधेश कुमार, पिंकू कुमार,मंटू लाल, कुंदन कुमार, सह प्रशिक्षक मनोज कुमार, रंजीत कुमार सहित सभी प्रशिक्षिणार्थी शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"