शेखपुरा डायट में प्रशिक्षणार्थियों ने अंतिम दिन किया योग ध्यान....!!


*** शेखपुरा डायट में संचालित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, अंतिम दिन योग-ध्यान कराया गया
शेखपुरा, 11 अप्रैल 2026 : शेखपुरा शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रांगण में लक्ष्य आधारित मॉड्यूल पर आधारित पांच दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज अंतिम दिन 11 अप्रैल को योग-ध्यान और प्राणायाम से प्रारंभ किया गया।
 सेवाकालीन प्रशिक्षण के अंतर्गत 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के तहत फिजिकल ट्रेनिंग (शारीरिक प्रशिक्षण) पीटी एवं योगा सत्र प्रातःकाल 5:30 बजे से किया गया।
इसमें नालंदा जिले के नूरसराय, बिहारशरीफ, अस्थावां आदि प्रखंडों से आये कुल  200 प्रशिक्षु शिक्षक शामिल हुए।
इस सत्र में आधे घंटे का पीटी और आधे घंटे का योगा-ध्यान हुआ।
मौके पर योग के मुख्य प्रशिक्षण प्रभारी श्री संतोष कुमार ने बताया की योग एवं प्राणायाम से ही व्यक्ति स्वस्थ एवं अनुशासित रह सकता है। उन्होंने योग-ध्यान के बारीकियों को बताया। उन्होंने बच्चों में नैतिक शिक्षा के महत्व को समाज में उपयोगी बताया। उन्होंने कहा इस  प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं शिक्षकों में नए सिरे से योग एवं ध्यान के प्रति जागरूक करना है। योग से सजगता, सबलता, शारीरिक सुदृढ़ता, तनाव और चिंता कम होती है। जीवन शैली बेहतर होती है।
मौके पर प्रतिभागी शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने योग के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग-ध्यान और प्राणायाम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सशक्त एवं सबल होता है। इसमें प्राणायाम (जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभाति) से फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और ध्यान द्वारा मानसिक स्पष्टता व एकाग्रता विकसित किया जा सकता है। यह प्रशिक्षण समग्र कल्याण के लिए आसन, सांस पर नियंत्रण और पोषण के बीच संतुलन सिखाता है।
इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षक सर्वश्री जितेंद्र कुमार मेहता, सतीश कुमार, अनुज कुमार, विश्वरंजन कुमार, चंदन कुमार भारती, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राम प्रवेश, बब्लू कुमार, कुंदन कुमार, रितेश कुमार, रंजीत कुमार, बद्री कुमार रजक, सनाउल्लाह अंसारी, कमलेश कुमार पाण्डेय, अवधेश कुमार, पिंकू कुमार,मंटू लाल, कुंदन कुमार, मनोज कुमार, शशांक कुमार, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, रंजीत कुमार, कुमारी निशा सिंहा, सुषमा कुमारी, नेहा कुमारी अंजनी कुमारी सहित सभी प्रशिक्षिणार्थी शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"