ककड़िया विद्यालय में प्रशिक्षुओं के सम्मान में विदाई समारोह......।।

देश में उत्तम शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है : राकेश बिहारी शर्मा 
●ककड़िया विद्यालय से प्रशिक्षु शिक्षकों को दी गई विदाई
नूरसराय-ककड़िया,19 मई 2026 : मध्य विद्यालय ककड़िया में मंगलवार को डायट नूरसराय के इंटर्नशिप कर रहे 11 प्रशिक्षु शिक्षकों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। सभी पिछले एक माह से ककड़िया विद्यालय में इंटर्नशिप कर रहे थे। आयोजन विद्यालय परिवार ने किया था। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मेहता ने की। 
अध्यक्षता करते हुए जितेन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान स्कूल में जो उच्च स्तर का शैक्षणिक माहौल तैयार किया, उसके लिए उन्हें बधाई। सभी से एक मिशन के तहत पढ़ाई करने की अपील की। 
मौके पर वरीय शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि देश में उत्तम शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। पढ़ाई का जबतक नौकरी लेना उद्देश्य रहेगा, तबतक हम देश-दुनिया से अलग-थलग रहेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से स्कूल को अपना कर्मभूमि और परिवार का एक हिस्सा समझकर शैक्षणिक कार्य करने की अपील की। उन्होंने इंटर्नशिप कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर से बेहतर शिक्षक बनकर समाज की अपेक्षित सेवा की कामना करता हूँ। 
शिक्षिका पूजा कुमारी ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षक छात्र जिस भी विद्यालय में जाए वहां वह ज्ञान बांटते रहें यही कामना है। प्रशिक्षण पूरी करने वाले ये टीचर विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाएंगे। ये इनकी करियर की शुरुआत है।
शिक्षक सतीश कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नवप्रशिक्षित शिक्षकों पर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और शिक्षा के प्रचार-प्रसार की व्यापक जिम्मेवारी है। उन्होंने शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा जगत की सेवा के क्षेत्र में उन्हें व्यापक सफलता मिलेगी।

शिक्षक अरविन्द कुमार ने प्रशिक्षुओ का मार्गदर्शन करते हुए भविष्य में उनके सरकारी सेवाओं में चयन हेतु शुभकामनाएं दी, और मेहनत से काम करने की नसीहत दी।
प्रशिक्षुओं ने अपने प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय में बिताए खट्टे-मीठे पलों, यादों और अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर पर शिक्षक अनुज कुमार, मो. रिज़वान अफ़ताब, सुरेश कुमार, विश्वरंजन कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, प्रशिक्षु शिक्षक रायना परवीन, गुलिस्तान परवीन, प्रीति कुमारी, विनीता कुमारी, स्मिता कुमारी, नीतीश कुमार, सुरुचि कुमारी, शिवानी कुमारी, मंटु कुमार, मुस्कान कुमारी, ज्योति कुमारी, शिक्षा सेवक रामजी चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"