अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ नालंदा की बैठक संपन्न....

*** कार्यकारिणी के विस्तार का निर्णय, कर्मचारियों के हित एवं संगठन की मजबूती पर जोर

बिहारशरीफ। अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ, नालंदा की बैठक रविवार, 23 अगस्त 2026 को बिहारशरीफ के सुंदरगढ़ मोहल्ले में आयोजित की गई। बैठक अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), नालंदा श्री रंजन कुमार चौधरी के निर्देश पर आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक एवं संगठन के वरीय सदस्य श्री रमेश पासवान ने की।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संघ की कार्यकारिणी का विस्तार करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। विस्तारित कार्यकारिणी में श्री राजीव कुमार के साथ भूपेंद्र कुमार, अरविंद रजक, ओम कुमार पासवान, संतोष कुमार, अमित कुमार, रमेश पासवान, भोला पासवान, कमलेश कुमार, शिवालक पासवान, शिवधर पासवान एवं इंद्रजीत पासवान को शामिल किया गया।
बैठक में संगठन को सुदृढ़ और सक्रिय बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए कर्मचारियों एवं समाज से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों ने दी भावभीनी विदाई...!!

सुपुर्दे खाक हुए मो. तस्लीमुद्दीन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश ने कहा- अलविदा भाई.....!!

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"